1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-NCR होने वाली है झमाझम बरसात, मानसून देने वाला है दस्तक

दिल्ली-NCR होने वाली है झमाझम बरसात, मानसून देने वाला है दस्तक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2021 05:07 pm IST,  Updated : Jul 12, 2021 06:44 pm IST

लंबे समय से मानसून की बरसात का इंतजार कर रही दिल्ली का आज इंतजार खत्म हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि थोड़ी देर ( शाम 6-7 बजे तक) में दिल्ली और एनसीआर के कई अन्य हिस्सों में भारी बरसात हो सकती है।

Delhi Monsoon Rain Noida Faridabad Dadri  Narela Alipur Burari Shahadra Rohtak Narnaul Bulandshahar - India TV Hindi
लंबे समय से मानसून की बरसात का इंतजार कर रही दिल्ली का आज इंतजार खत्म हो सकता है। Image Source : PTI

नई दिल्ली: लंबे समय से मानसून की बरसात का इंतजार कर रही दिल्ली का आज इंतजार खत्म हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि थोड़ी देर ( शाम 6-7 बजे तक) में दिल्ली और एनसीआर के कई अन्य हिस्सों में भारी बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार तेज बरसात के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में उत्तरी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी पूर्वी दिल्ली तथा नरेला, अलीपुर, बुराड़ी और शहादरा में शाम 6-7 बजे के दौरान तेज बरसात हो सकती है। इसके अलावा फरीदाबाद, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, रोहतक, नारनौल, हापुड़, बुलंदशहर, सिकंदराबाद और गुलौटी में भी बारिश के आसार हैं। 

इससे पहले आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधाानी में शनिवार से दक्षिण पश्चिम मानसून के बादल छाये हुए हैं, हवा का रुख बदल गया है और नमी वाली पुरवाई हवाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अभी तक वर्षा नहीं हुई। यह बहुत असाधारण स्थिति है।’’ महापात्र ने कहा कि दिल्ली में मानसून को लेकर सभी स्थितियां बनी हुई हैं और जैसे ही बारिश होती है, मानसून के आगमन को लेकर घोषणा की जाएगी। 

मौसम विभाग ने पहले कहा था कि दिल्ली में 15 जून को मानसून आ जाएगा, लेकिन बाद में उसने अपने पूर्वानुमान में बदलाव कर दिया। पांच जुलाई को आईएमडी ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के 10 जुलाई तक दिल्ली पहुंचने के लिहाज से परिस्थितियां अनुकूल हैं। हालांकि 10 जुलाई से बारिश नहीं हुई है। आईएमडी ने कहा कि वह देश के बचे हुए हिस्सों में मानसून की प्रगति पर लगातार नजर रख रहा है। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।