पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तर्रेम थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुड़गीचेरू गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है।
झारखंड के लातेहार जिले में ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर पिटाई के बाद माओवादी गुट जेएसएमएम के प्रमुख की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई और दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बीजापुर में एनकाउंटर के बाद सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए थे। हालांकि, बाद में खुलासा हुआ है कि कुल 18 नक्सली मारे गए थे। बचे हुए नक्सली भागते हुए अपने साथ छह शव ले गए थे।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED में विस्फोट हुआ, जिसमें CRPF की कोबरा यूनिट के 2 कमांडो घायल हो गए। घटना बासागुडा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के दौरान हुई।
सीएम विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाइन में बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली में हुए IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों और वाहन चालक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है जिसमें आठ जवानों और एक ड्राइवर शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया जिससे जवानों की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
घायल डीआरजी के जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि नारायणपुर के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, तभी नक्सलियों ने वहां आईईडी धमाके किए हैं।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नेंद्रा और पुन्नूर गांव के जंगलों में इन दो नक्सलियों को मारा गया है। इन दोनों नक्सिलियों के पास हथियार और माओवादी-संबंधित सामग्री भी बरामद की गई है।
कर्नाटक के उडुपी में ANF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली नेता विक्रम गौड़ा मारा गया, जबकि बाकी नक्सली फरार हो गए।
सुरक्षाकर्मियों ने जोगा माडवी, देवा सोढ़ी, गुड्डी माडवी, चूला हेमला, सुक्ला सोढ़ी, पायकी मडकम, सुक्का कुंजाम और मल्ला मिदियाम से तीन टिफिन बम, तार और अन्य सामग्री जब्त की।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सादे कपड़ों में आए नक्सलियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के कोपरशी वन क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
छत्तीसगढ़ में कुछ संदिग्ध नक्सलियों ने कांग्रेस नेता तिरुपति भंडारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब कांग्रेस नेता चावल का वितरण कर रहे थे। बता दें कि इस घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।
छत्तीसगढ़ के गठन के 24 वर्ष बाद यह सुरक्षाबलों का अब तक का सबसे बड़ा अभियान है, जब एक ही मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। इससे पहले 16 अप्रैल को कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे।
नक्सलियों ने राज्य शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों की खोखली विचारधारा, शोषण और हिंसा से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि सुरजन्ना के खिलाफ वर्ष 2010 में नारायणपुर जिले के धौड़ाई थाना क्षेत्र में पुलिस दल पर हमले की घटना में शामिल होने का आरोप है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के हौसले बुलंद हैं और उन्होंने एक 16 साल के बच्चे की हत्या कर दी है। पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में शंकर की हत्या की।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। जिले में नक्सल विरोधी अभियान में शामिल सुरक्षाकर्मी तलाशी अभियान से लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।
नक्सल प्रभावित नारायणपुर में नक्सलियों ने पुलिसकर्मी के भाई की हत्या कर दी। मृतक सन्नू उसेंडी राज्य पुलिस की इकाई बस्तर फाइटर्स के एक सिपाही का भाई था।
छत्तीसगढ़ के धमतरी में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया। गोलीबारी उस समय शुरू हुई जब गश्ती दल मुहकोट-आमझर जंगल की घेराबंदी कर रहा था।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक पुलिस मुखबिर को गोलियों से भून डाला। पुलिस मुखबिर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
संपादक की पसंद