1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की गला रेतकर कर दी हत्या, वारदात को अंजाम देकर फरार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की गला रेतकर कर दी हत्या, वारदात को अंजाम देकर फरार

 Published : Feb 04, 2025 02:10 pm IST,  Updated : Feb 04, 2025 02:14 pm IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तर्रेम थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुड़गीचेरू गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तर्रेम पुलिस थाना क्षेत्र के बुगदिचेरू गांव में सोमवार रात को हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात नक्सलियों ने दो ग्रामीणों, जिनकी पहचान करम राजू (32) और मदवी मुन्ना (27) के रूप में हुई। नक्सलियों ने ग्रामीणों का धारदार हथियार से गला काट दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

गला रेतकर मार डाला

 छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तर्रेम थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुड़गीचेरू गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सोमवार रात अज्ञात माओवादी गांव पहुंचे और उन्होंने दोनों ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या कर दी। 

वारदात को अंजाम देकर नक्सली फरार

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों को गांव के लिए रवाना किया गया है। इससे पहले, 26 जनवरी को बीजापुर के भैरमगढ़ इलाके में नक्सलियों ने 41 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उस पर नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया था। नक्सलियों ने 16 जनवरी को भी बीजापुर के मिरतुर इलाके में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में 48 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, पिछले साल बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में नक्सली हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में 68 नागरिक मारे गए थे।

मारा गया आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली 

वहीं, कांकेर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। ताजा मुठभेड़ के बाद राज्य में इस साल जनवरी से अब तक मारे गए माओवादियों की संख्या 50 हो गई है। कांकेर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) इंदिरा कल्याण एलेसेला ने कहा कि रविवार दोपहर को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान कांकेर और नारायणपुर जिलों की सीमा पर एक जंगल में गोलीबारी हुई।

उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र में माओवादियों के उत्तरी बस्तर और माड डिवीजनों से संबंधित कैडरों की मौजूदगी के बारे में इनपुट के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक संयुक्त टीम द्वारा ऑपरेशन शुरू किया गया था।

इनपुट- भाषा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।