NPA
-
भारत की कमजोर बैंकिंग प्रणाली को सुधरने में लगेंगे दो साल, S&P ने अपनी रिपोर्ट में किया खुलासा
सरकार की ओर से अतिरिक्त पूंजी मिलने और फंसे कर्जों के मोर्चे पर सुधार से देश की बैंकिंग प्रणाली प्रणाली कुछ सालों में मजबूत हो जायेगी। वैश्विक रेटिंग एजेंसी एस एंड पी (S&P) ग्लोबल रेटिंग्स ने मंगलवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है।
बिज़नेस | Jul 31, 2018 06:38 pm IST -
ICICI Bank को पहली तिमाही में हुआ 120 करोड़ रुपए का घाटा, NPA बढ़ने का नतीजा आया सामने
निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) बढ़ने के कारण चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में एकल आधार पर 119.5 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।
बिज़नेस | Jul 28, 2018 10:52 am IST -
Advertisement
-
IDBI बैंक में 13000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी LIC, IRDA से आज मिल सकती है मंजूरी
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और आईडीबीआई बैंक के बीच डील फाइनल हो गई है। एक अंग्रजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार भारी एनपीए के बोझ तले दबे आईडीबीआई बैंक में एलआईसी 13000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
बिज़नेस | Jun 29, 2018 12:45 pm IST -
सरकारी बैंकों पर बढ़ेगा और दबाव, RBI ने कहा NPA की स्थिति हो सकती है और खराब
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सकल एनपीए की स्थिति को लेकर धुंधली तस्वीर पेश की है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि बैंकों की सकल गैर- निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) चालू वित्त वर्ष की समाप्ति तक बढ़कर 12.2 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।
बिज़नेस | Jun 26, 2018 08:31 pm IST -
Advertisement
-
सरकारी बैंकों का बढ़ता NPA बना सरकार के गले की फांस, मंगलवार को संसदीय समिति के सामने होंगे 11 बैंकों के प्रमुख
सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंकों के प्रमुख अगले सप्ताह एक संसदीय समिति के समक्ष हाजिर होंगे और बढ़ते फंसे कर्ज (NPA) तथा धोखाधड़ी के मामलों से उसे अवगत करवाएंगे। सूत्रों ने बताया कि वित्त पर संसद की स्थायी समिति की बैठक मंगलवार को होगी।
बिज़नेस | Jun 24, 2018 12:49 pm IST -
देश में नाबार्ड एकमात्र ऐसी संस्था जिसका NPA है शून्य, कृषि कर्ज लेकर नहीं भागते किसान
ष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के मुख्य महाप्रबंधक एसके बंसल ने आज दावा किया कि देश में नाबार्ड ही एक ऐसी संस्था है, जिसकी गैर निष्पादन अस्तियां (एनपीए) शून्य हैं।
बिज़नेस | Jun 17, 2018 06:55 pm IST -
Advertisement
-
सरकारी बैंकों ने 1.20 लाख करोड़ रुपए के NPA को बट्टे खाते में डाला, सबसे आगे है एसबीआई
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने वित्त वर्ष 2017-18 में 1.20 लाख करोड़ रुपए मूल्य के फंसे कर्जों (एनपीए) को बट्टे खाते में डाला है। यह राशि आलोच्य वित्त वर्ष में इन बैंकों को हुए कुल घाटे की तुलना में 140 प्रतिशत अधिक है।
बिज़नेस | Jun 15, 2018 05:33 pm IST -
आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल संसदीय समिति के सामने हुए पेश, उनसे पूछे गए ये महत्वपूर्ण सवाल
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर उर्जित पटेल मंगलवार को संसद की एक समिति के सामने पेश हुए जहां उन्हें बैंकों के वसूली में फंसे कर्ज के ऊंचे स्तर, बैंकों में धोखाधड़ी और नकदी संकट जैसे मुद्दों पर कुछ कड़े सवालों का सामना करना पड़ा। पटेल ने समिति सदस्यों को आश्वासन है रिजर्व बैंक अपनी प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कदम उठा रहा है।
बिज़नेस | Jun 12, 2018 04:36 pm IST -
Advertisement
-
बैंकों के लिए मुश्किल भरे हैं आने वाले साल, NPA से आगे बढ़कर सोचने की है जरूरत : SBI
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कहा कि आने वाले वर्ष बैंकों के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होंगे और बैंकों को डूबे कर्ज की समस्या से आगे बढ़कर धोखाधड़ी, साइबर सुरक्षा और कारोबारी प्रशासन जैसे अन्य दिक्कतों पर ध्यान देना चाहिए। बैंक ने 2017-18 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि परिचालन माहौल जटिल हो रहा है।
बिज़नेस | Jun 12, 2018 02:13 pm IST -
SBI करेगा 12 बड़े NPA खातों की नीलामी, फंसे हैं 1325 करोड़ रुपए
देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 1,325 करोड़ रुपए की वसूली के लिए इस महीने गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) वाले 12 बड़े खातों की नीलामी करेगा। SBI की एक सूचना में बताया कि इन एनपीए खातों की ई-नीलामी 25 जून को होगी।
बिज़नेस | Jun 10, 2018 01:15 pm IST -
Advertisement
-
SBI को IBC के तहत निपटान प्रक्रिया से 30,000 करोड़ रुपए की वसूली की उम्मीद, 78000 करोड़ है फंसा कर्ज
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के वसूल नहीं हो रहे कर्जों के मामले देख रहे उप प्रबंध निदेशक (DMD) पल्लव महापात्रा ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने आईबीसी के तहत निपटान के लिए कर्जदारों की दो सूची भेजी है उसमें एसबीआई का अकेले का फंसा धन कुल मिलाकर लगभग 78000 करोड़ रुपए है।
बिज़नेस | Jun 10, 2018 11:19 am IST -
SBI को है आईबीसी के तहत निपटान प्रक्रिया से 30,000 करोड़ रुपए वसूली की उम्मीद, कुल एनपीए है 2.20 लाख करोड़
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को ऋणशोधन व दीवाला संहिता (आईबीसी) के तहत निपटान प्रक्रिया से मौजूदा वित्त वर्ष में लगभग 30,000 करोड़ रुपए वसूल होने की उम्मीद है।
बिज़नेस | Jun 09, 2018 06:16 pm IST -
Advertisement
-
बैंकों के बढ़ते NPA को लेकर आज संसदीय समिति के सामने पेश होंगे शीर्ष बैंक अधिकारी
सार्वजनिक एवं निजी बैंकों के शीर्ष अधिकारी बैंकिंग धोखाधड़ी तथा बढ़ती गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) के मामले में एक संसदीय समिति को कल जानकारियां देंगे। वीरप्पा मोइली के नेतृत्व वाली संसद की वित्त मामलों से संबंधित स्थायी समिति (वित्त) ने इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) के अधिकारियों को कल पेश होने को कहा है। IBA देश के सभी प्रमुख बैंकों का प्रतिनिधित्व करता है।
बिज़नेस | Jun 04, 2018 09:04 am IST -
SBI को इतिहास में सबसे बड़ा नुकसान, बैंक का ग्रोस NPA उसके बाजार मूल्य के बराबर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को मार्च तिमाही में भारी घाटे का सामना करना पड़ा है। बैंक की तरफ से मंगलवार को जारी किए गए मार्च तिमाही नतीजों के मुताबिक बैंक को 7718.17 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ है, इससे पहले दिसंबर तिमाही में भी SBI को 2416.37 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा उठाना पड़ा था
बिज़नेस | May 22, 2018 04:50 pm IST -
Advertisement
-
टाटा स्टील द्वारा भूषण स्टील के अधिग्रहण से घटेगा सरकारी बैंकों का NPA, 35000 करोड़ रुपए की मिलेगी राहत
वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार ने सोमवार को कहा कि दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (IBC) की रूपरेखा के तहत भूषण स्टील के अधिग्रहण से सार्वजनिक बैंकों के डूबे कर्ज में 35,000 करोड़ रुपए तक की कमी आएगी।
बिज़नेस | May 21, 2018 01:20 pm IST -
टाटा और भूषण की डील से SBI को मिलेंगे 8830 करोड़ रुपए, अन्य सरकारी बैंकों को भी राहत
पिछले हफ्ते टाटा स्टील की कंपनी बामनीपाल स्टील लिमिटेड ने 36,400 करोड़ रुपये का भुगतान कर भूषण स्टील में जो 72.65 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है उस डील से भारतीय स्टेट बैंक को 8830 करोड़ रुपए मिलेंगे। खुद SBI के चेयरमैन रजनीश कुमार ने मीडिया को इसकी जानकारी दी है। SBI ने भूषण स्टील को कुल 11619 करोड़ रुपए का कर्ज दिया हुआ था लेकिन SBI का यह कर्ज NPA घोषित हो गया था।
बिज़नेस | May 21, 2018 10:44 am IST -
Advertisement
-
TATA Acquires Bhushan Steel: 12 सबसे बड़े NPA में पहला केस सुलझा, दिवाला शोधन प्रक्रिया की पहली सफलता
बैंकों को फंसे कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने जो दिवाला शोधन प्रक्रिया शुरू की है उसके तहत पहली सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को टाटा स्टील की तरफ से कर्ज में फंसी भूषण स्टील में हिस्सा खरीद की घोषणा के बाद भूषण स्टील में बैंकों के फंसे अरबों रुपए वापस मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
बिज़नेस | May 19, 2018 12:46 pm IST -
कर्नाटक बैंक का लाभ 92% लुढ़का, बैंक का NPA भी बढ़ा
देश में निजी क्षेत्र के बड़े बैंक कर्नाटक बैंक की कमाई में को मार्च तिमाही के दौरान भारी कमी आई है। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 92 प्रतिशत से ज्यादा घटा है और उसके फंसे हुए कर्ज (NPA) में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
बाजार | May 17, 2018 10:39 am IST -
बैंकों के एनपीए प्रावधान की भारी समस्या का समाधान निकालने में लगा वित्त मंत्रालय, विशेष बांड करेगा जारी
वसूल नहीं हो रहे कर्जों पर नुकसान दिखाने के नियम के कारण बैंकों के परिचालन लाभ और उनकी ऋण देने की क्षमता पर बुरा असर पड़ रहा है। बैंकों को इस स्थिति से उबारने के लिए वित्त मंत्रालय उन्हें विशेष प्रकार का बांड जारी करने का नया प्रयोग करने के पर विचार कर रहा है।
बिज़नेस | May 13, 2018 04:32 pm IST -
अनिल अंबानी की रिलायंस नैवल का कर्ज NPA घोषित, विजया बैंक ने की घोषणा
सार्वजनिक क्षेत्र के विजया बैंक ने अनिल अंबानी समूह (ADAG) की अगुवाई वाली रिलायंस नैवल एंड इंजीनियरिंग के कर्ज खाते को मार्च तिमाही से गैर निष्पादित आस्ति (NPA) घोषित कर दिया है। पहले इस कंपनी का नाम पीपावाव डिफेंस एंड आफशोर इंजीनियरिंग था। कंपनी पर IDBI बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के गठजोड़ का 9,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज बकाया है
बिज़नेस | May 14, 2018 09:44 am IST