PUNJAB ELECTION
-
PM मोदी ने पंजाब दौरे के संबंध में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की बातचीत
PM Modi कल पंजाब के फ़िरोज़पुर के दौरे पर थे पर प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोक लिए जिसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। उन्होंने सुरक्षा में हुई इस चूक की जानकारी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को फ़ोन करके दी है।
न्यूज़ | Jan 06, 2022, 02:00 PM IST -
पंजाब दौरे के दौरान PM मोदी की सुरक्षा में चूक पर बोले योगी आदित्यनाथ - पूरे देश से माफ़ी मांगे कांग्रेस
PM Modi कल पंजाब के फ़िरोज़पुर के दौरे पर थे पर प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोक लिए जिसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। लेकिन उनकी सुरक्षा में हुई इस चूक पर अब मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक सभी CMs सियासी मैदान में कूद गए हैं। जहां एक ओर इसे शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस का आपराधिक षड़यंत्र करार दिया वहीं योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस को पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।
न्यूज़ | Jan 06, 2022, 07:20 AM IST -
PM मोदी की सुरक्षा में चूक पर आज पंजाब के राजयपाल से मिलेगा BJP का डेलिगेशन
PM मोदी कल पंजाब के Ferozepur के दौरे पर थे पर प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोक लिए जिसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। लेकिन उनकी सुरक्षा में हुई इस चूक पर अब गृहमंत्रालय सख्त है और अब इसे लेकर BJP का एक डेलीगेशन आज पंजाब के गवर्नर से मुलाक़ात करने वाला है।
न्यूज़ | Jan 06, 2022, 07:04 AM IST -
चन्नी को थैंक्स कहना कि मैं भटिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया: पंजाब में अधिकारियों से बोले PM मोदी
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की वजह से फिरोज़पुर की रैली रद्द हो गई है। पीएम मोदी बठिंडा से हुसैनीवाला होते हुए फिरोजपुर जा रहे थे लेकिन रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने रास्ता ब्लॉक कर दिया था। पीएम का काफिला फ्लाईओवर पर करीब 15 से 20 मिनट तक रुका रहा बाद में पीएम वापस लौट गए। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, आपको बता दें कि सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है अपने सीएम को धन्यवाद कहना, मैं जिंदा लौट आया। भटिंडा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि एयरपोर्ट लौटने पर पीएम मोदी ने वहां के अधिकारियों से कहा, "अपने सीएम को धन्यवाद कहना कि मैं भटिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया।"
न्यूज़ | Jan 05, 2022, 09:37 PM IST -
कुरुक्षेत्र | पीएम मोदी की जान को 20 मिनट तक ख़तरे में क्यों डाला ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा में बुधवार को सुरक्षा में एक बड़ी चूक होने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राज्य की कांग्रेस पर प्रहार किया और कहा कि जो सरकार कानून व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। मोदी का काफिला बुधवार को पंजाब में 15-20 मिनट एक फ्लाईओवर पर फंस गया और एक शहीद स्मारक पर कार्यक्रम में शामिल हुए बगैर उनके काफिले को लौटने का निर्णय लेना पड़ा।
कुरुक्षेत्र | Jan 05, 2022, 09:23 PM IST -
पंजाब के सीएम ने पीएम मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक से किया इनकार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मैं इज्जत करता हूं। उनके साथ मुझे भी जाना था, लेकिन मैं नहीं जा पाया। मैंने अपनी जगह वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को पीएम के साथ भेजा। प्रधानमंत्री पर कोई हमला नहीं हुआ, उन्हें किसी तरह का कोई खतरा नहीं था। उनके रास्ते में प्रदर्शनकारी अचानक आ गए। पीएम मोदी को वापस जाना पड़ा इसके लिए मुझे खेद है।' किसानों की बात करते हुए चन्नी ने कहा कि मैंने खुद 3 बजे तक रास्ता खाली करवाने की कोशिश की।
न्यूज़ | Jan 05, 2022, 09:00 PM IST -
मुक़ाबला | पीएम मोदी की सुरक्षा से खिलवाड़, क्या चन्नी सरकार है ज़िम्मेदार ?
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की वजह से फिरोज़पुर की रैली रद्द हो गई है। पीएम मोदी बठिंडा से हुसैनीवाला होते हुए फिरोजपुर जा रहे थे लेकिन रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने रास्ता ब्लॉक कर दिया था। पीएम का काफिला फ्लाईओवर पर करीब 15 से 20 मिनट तक रुका रहा बाद में पीएम वापस लौट गए। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
न्यूज़ | Jan 05, 2022, 08:40 PM IST -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक, फिरोज़पुर रैली हुई रद्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोज़पुर में होने जा रही रैली रद्द हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा में चूक के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रैली को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह पंजाब के बठिंडा में लैंड किया था। इसके बाद मौसम खराब होने की वजह से आगे का सफर सड़क मार्ग के जरिए तय करने का फैसला किया गया। सड़क मार्ग से जाते समय एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट के लिए उस वक्त फंस गए जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त प्रधानमंत्री बठिंडा से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक की ओर जा रहे थे।
न्यूज़ | Jan 05, 2022, 05:25 PM IST -
अबकी बार किसकी सरकार: PM मोदी किसान नेताओं के साथ 15 मार्च को करेंगे बैठक, क्या है एजेंडा?
PM मोदी 5 राज्यों के चुनाव से पहले 15 मार्च को किसान नेताओं के साथ बैठक करेंगे। ये बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी। इस बात का ऐलान पंजाब सरकार ने किया है। देखिए अबकी बार किसकी सरकार का ये एपिसोड।
न्यूज़ | Jan 05, 2022, 01:20 PM IST -
आज पंजाब के दौरे पर PM मोदी, फ़िरोज़पुर में करेंगे रैली और 42,750 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
आज PM मोदी 2 साल और 2 महीनों के बाद पंजाब के दौरे पर हैं। वह पंजाब पहुंचकर आज फ़िरोज़पुर में रैली करेंगे और साथ ही 42,750 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
न्यूज़ | Jan 05, 2022, 08:20 AM IST -
Assembly Election Live Updates: अखिलेश का वादा- बिजली फ्री, सिंचाई बिल होगा माफ
अगले कुछ महीनों में पांच राज्यों में विधासभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणीपुर में चुनाव होने वाले हैं। अपने-अपने राज्यों में सभी दल जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
इलेक्शन न्यूज | Jan 01, 2022, 11:02 PM IST -
Assembly Election Live Updates: अयोध्या जाएंगे अमित शाह, जन विश्वास यात्रा के साथ करेंगे रामलला के दर्शन
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी पर जनता का विश्वास साफ दिख रहा है।
इलेक्शन न्यूज | Dec 31, 2021, 07:59 PM IST -
अबकी बार किसकी सरकार | क्या इस बार पंजाब चुनाव में 'ग्रेट गेम' होने वाला है ?
पंजाब में इस बार बीजेपी ग्रेट गेम के मूड में हैं। अमरिंदर से गठबंधन बनाकर उसने अपना कैप्टन तो पहले ही तय कर लिया था। अब उसने पंजाब में दो हजार बाइस का प्लेइंग इलेवन बनाना भी शुरु कर दिया। दिल्ली की सर्दी में आज पंजाब की सियासी गर्मी थी। कांग्रेस के दो विधायकों के साथ एक पूर्व क्रिकेटर ने भी बीजेपी ज्वाइन की। अभी तो पीएम मोदी को भी 5 जनवरी को पंजाब जाना है। पंजाब में पक क्या रहा है देखिए अबकी बार किसकी सरकार में ।
चुनाव | Dec 28, 2021, 09:20 PM IST -
BJP और अमरिंदर सिंह के बीच डील हुई फाइनल, ढींडसा बने तीसरे पार्टनर
पंजाब चुनाव के लिए BJP ने कमर कस ली है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ BJP की डील फाइनल हो गई है तो वहीं सुखदेव सिंह ढींडसा इस गठबंधन में तीसरे पार्टनर बन गए हैं।
चुनाव | Dec 28, 2021, 08:20 AM IST -
कांग्रेस CM चन्नी के नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव, राहुल गांधी की मोगा रैली से होगी शुरुआत
चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब चुनाव लड़ना कांग्रेस नेतृत्व के लिए भी आसान नहीं होगा। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लगातार इसका विरोध करते रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व के लिए राहुल का यह दौरा सिद्धू और चन्नी के बीच सामंजस्य बैठाने की एक पहल मानी जा रही है।
इलेक्शन न्यूज | Dec 27, 2021, 03:17 PM IST -
अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, सीट बंटवारे पर हो सकती है बात पक्की
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी और शाह के बीच सीटों के बंटवारे पर बात पक्की हो सकती है।
चुनाव | Dec 27, 2021, 12:20 PM IST -
पंजाब में 22 किसान संगठनों ने बनाया राजनीतिक मोर्चा, राज्य विस चुनाव लड़ने की घोषणा
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे पंजाब के 22 किसान संगठनों ने शनिवार को एक राजनीतिक मोर्चा बनाया और घोषणा की कि वे आगामी राज्य विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
न्यूज़ | Dec 25, 2021, 09:20 PM IST -
पंजाब में अरविंद केजरीवाल ने वकीलों से कहा- आप सभी AAP में शामिल हो जाओ
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के अमृतसर में वकीलों से बात करते हुए वादों की झड़ी लगा दी। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने वकीलों से वादा किया कि वह उनके लिए चैंबर बनवाने के साथ-साथ स्टाइपेंड भी देंगे और हाई कोर्ट की बेंच भी बनाएंगे। उन्होंने पंजाब के सभी वकीलों से आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अपील की।
न्यूज़ | Dec 25, 2021, 06:40 PM IST -
किसान संगठनों ने किया पंजाब में चुनाव लड़ने का फैसला, बलबीर सिंह राजेवाल होंगे सीएम उम्मीदवार
किसान संगठनों ने 'संयुक्त समाज मोर्चा' नाम से चुनावी संगठन चंडीगढ़ में लॉन्च कर दिया है। 22 किसान संगठनों ने मिलकर 'संयुक्त समाज मोर्चा' बनाया है।
इलेक्शन न्यूज | Dec 25, 2021, 05:48 PM IST -
मजीठिया को लेकर केजरीवाल का चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला, FIR को बताया 'चुनावी स्टंट'
पंजाब चुनाव से पहले बिक्रम सिंह मजीठिया पर राजनीति हाई है। आज दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने चन्नी सरकार पर हमला किया और मजीठिया पर हुए FIR को एक चुनावी स्टंट बताया।
न्यूज़ | Dec 24, 2021, 12:40 PM IST