मैहर देवी मंदिर में कुंडा विधायक राजा भैया ने दर्शन किया और मंदिर के गर्भ गृह में शस्त्र पूजा करवाई। वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन और विधायक दोनों सवालों के घेरे में हैं। क्योंकि मंदिर में शस्त्र ले जाने बैन है।
यूपी के बाहुबली विधायक राजा भैया को उनके एक करीबी मित्र ने डेढ़ करोड़ रुपये का एक घोड़ा गिफ्ट में दिया है। कुंडा पहुंचते ही घोड़े का स्वागत किसी राजकुमार की तरह से किया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह के खिलाफ मानहानि मामले में चल रही आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी। कोर्ट ने इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए मध्यस्थता की संभावना जताई है और राजा भैया एवं साध्वी सिंह को नोटिस जारी किया है।
समाजवादी पार्टी के एक लाख के इनामी फरार नेता गुलशन यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रतापगढ़ की संग्रामगढ़ पुलिस ने प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चर्च लेन में स्थित करोड़ों की गुलशन यादव की प्रॉपर्टी कुर्क की गई।
कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया है। राजा भैया के हथियारों के जखीरे का VIDEO सामने आया है जिसमें मेज पर 200 से ज्यादा हथियार सजाए गए थे।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव से राजा भैया की पत्नी विवाद पर सवाल किया गया था। इस पर अखिलेश ने साफ कह दिया कि वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहेंगे।
जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद राजा भैया के करीबी MLC अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि भानवी पागल हैं।
एमएलसी जयपाल सिंह व्यास और मुरादाबाद से विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने भाजपा और सपा के क्षत्रिय विधायकों को बैठक में आमंत्रित किया। अन्य जातियों के विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन उनकी उपस्थिति नगण्य रही। इनमें ऐसे विधायक भी शामिल थे जो भाजपा सरकार के खेमे के करीबी हैं।
राजा भइया के पिता उदय प्रताप सिंह को नजरबंद करने के साथ ही पुलिस ने उनके घर के बाहर नोटिस भी चिपकाया है। साथ ही घर के बाहर पुलिस की एक टीम भी तैनात की गई है। जानिए आखिर ये पूरा मामला क्या है?
भानवी के माता-पिता ने कहा है कि उनकी बेटी उनकी संपत्ति हड़पना चाहती है, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने लखनऊ पुलिस कमिश्नर से अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए आरोप लगाए कि भानवी ने उनके साथ कई बार मारपीट की है।
राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने राजस्व विभाग द्वारा भूमि जब्त करने की कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद अपील भी की थी लेकिन उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया।
कुंडा के डीएसपी जियाउल हक हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 10 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बता दें कि रघुराज प्रताप सिर्फ उर्फ राजा भैया को इस मामले में पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी है।
कुंडा के डीएसपी रहे जिया उल हक की हत्या कांड में सीबीआई की विशेष अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। बता दें कि इस मामले में 9 अक्तूबर को विशेष अदालत आरोपियों को सजा सुनाएगी।
राजा भैया से जब लव जिहाद के संबंध में सवाल किया, तो उन्होंने यह कहने से तनिक भी संकोच नहीं किया कि लव जिहाद नाम का कोई विधेयक पारित नहीं हुआ है, जबकि विधानसभा में मंगलवार को लव जिहाद का विधेयक पारित हो चुका है।
कुंडा के विधायक और बाहुबली राजा भैया की पत्नी के खिलाफ लखनऊ की हज़रतगंज कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। एक शख्स ने यह केस दर्ज कराया है।
अखिलेश यादव की रैली में काफी संख्या में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के कार्यकर्ता भी झंडा लेकर पहुंचे थे। राजा भैया के समर्थकों ने सपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।
Raja Bhaiya Exclusive Interview: इंडिया टीवी से राजा भैया की EXCLUSIVE बातचीत..सुनिए
कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। इस बातचीत में राजा भैया राजा भैया ने सभी दलों से किनारा करने की बात कही।
यूपी के कुंडा नरेश कहे जाने वाले बाहुबली नेता राजा भैया ने ऐलान किया है कि वह भाजपा क्या किसी को अपना समर्थन नहीं देंगे। इससे पहले उनके भाजपा को समर्थन देने के कयास लग रहे थे।
जनसत्ता दल के अध्यक्ष राजा भईया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बेंगलुरु में मुलाकात की है। इसके साथ ही उन्होंने यूपी की कौशांबी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने की बात भी कही है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़