RUSSIA
-
पीएम मोदी के रूस दौरे और ट्रूडो को धमकी मामले पर भारत ने अमेरिका से कनाडा तक को दिया करारा जवाब, जानें क्या कहा
भारत ने अमेरिका की उस टिप्पणी का करारा जवाब दिया है, जिसमें उनकी ओर से पीएम मोदी के रूस दौरे की टाइमिंग और पुतिन को गले लगाने के मामले में उठाए गए सवाल का करारा जवाब दिया है। साथ ही पीएम जस्टिन ट्रूडो को धमकी मामले में दोहरा रवैया अपनाए जाने पर कनाडा को आईना दिखाया है।
एशिया | Jul 25, 2024 06:17 pm IST -
अलास्का एयर डिफेंस जोन में दिखे चीन और रूसी लड़ाकू विमान, US ने मौके पर भेजे फाइटर जेट
उत्तरी अमेरिका वायु रक्षा कमान ने अलास्का के पास चीन और रूस के लड़ाकू विमानों को देखा। इनमें दो रूसी टियू-95 बियर बमवर्षक और दो चीनी एच-6 बमवर्षक शामिल थे। ये अलास्का के ऊपर वायु रक्षा पहचान क्षेत्र के भीतर उड़ान भर रहे थे।
अमेरिका | Jul 25, 2024 11:59 am IST -
Advertisement
-
यूक्रेन के विदेश मंत्री का चीन दौरा है अहम, थम सकती है रूस के साथ जंग?
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है और इसके थमने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। जंग के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा चीन पहुंचे हैं। कुलेबा का चीन दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।
एशिया | Jul 24, 2024 09:47 pm IST -
दुनिया में छिड़े युद्धों को खत्म करना है डोनॉल्ड ट्रंप का मुख्य एजेंडा, फिलिस्तीन से कहा-'सबकुछ ठीक हो जाएगा'
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने इजरायल-हमास युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने फिलिस्तीन से कहाकि सबकुछ ठीक हो जाएगा। इससे पहले उन्होंने सत्ता में आने पर रूस-यूक्रेन युद्ध के खत्म हो जाने का दावा किया था।
अमेरिका | Jul 24, 2024 11:22 am IST -
Advertisement
-
भारत और रूस के संबंधों पर अमेरिका ने फिर दी प्रतिक्रिया, जानिए इस बार क्या कहा
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह जरूरी नहीं है कि भविष्य में किसी संकट के समय रूस भारत के लिए विश्वसनीय मित्र साबित हो।
अमेरिका | Jul 22, 2024 11:16 am IST -
Explainer: क्या हैं टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन, जिनके इस्तेमाल की आशंका ने मचाया दुनिया में हड़कंप?
क्या आपने कभी टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन का नाम सुना है, आखिर ये क्या होते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में इनके इस्तेमाल की आशंका अचानक क्यों तेज हो गई है। अगर युद्ध में इनका इस्तेमाल हुआ तो कितनी बड़ी तबाही हो सकती है। परमाणु बमों से टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन किस तरह अलग हैं।
Explainers | Jul 21, 2024 01:35 pm IST -
Advertisement
-
जेलेंस्की ने ट्रंप को किया फोन, डोनॉल्ड ने कहा-हम "रूस-यूक्रेन युद्ध" जारी रखने में नहीं; खत्म करने में करेंगे मदद
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को अचानक यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फोन लगा दिया। उन्होंने ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनने पर बधाई दी। साथ ही पिछले हफ्ते हुए जानलेवा हमले की निंदा की। ट्रंप ने कहाकि वह रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए जेलेंस्की की पूरी मदद करेंगे।
अमेरिका | Jul 20, 2024 01:16 pm IST -
यूक्रेन की मदद से पीछे हट गया अमेरिका तो जेलेंस्की का क्या होगा, US विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कह दी बड़ी बात
अगर अमेरिका यूक्रेन को सहयोग करना बंद कर दे तो कीव का क्या होगा, क्या जेलेंस्की तब रूस से मोर्चा ले पाएंगे, क्या यूक्रेन रूस के सामने जंग में फिर लंबे समय तक टिक पाएगा?...इन सभी सवालों को लेकर अमेरिकी रक्षामंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बड़ा बयान दिया है कि अमेरिका यूक्रेन को मदद रोक भी दे तो वह अपने पैरों पर खड़ा होगा।
यूरोप | Jul 20, 2024 11:36 am IST -
Advertisement
-
एस. जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से फोन पर की बात, PM मोदी के रूस दौरे के बाद जानें क्या हुई चर्चा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा से फोन पर बात की। बता दें कि पीएम मोदी के रूस दौरे के बाद इस बातचीत को अहम माना जा रहा है। दरअसल, पीएम मोदी के रूस में भव्य स्वागत पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने नाराजगी जाहिर की थी।
राजनीति | Jul 20, 2024 08:27 am IST -
'रूसी सेना में खत्म की जाए हमारे बच्चों की नौकरी,' परिजनों की विदेश मंत्रालय से गुहार, जानिए सरकार ने क्या कहा?
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कई भारतीय युवक रूसी सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, अब इन युवकों के परिजनों ने भारतीय विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है कि हमारे बच्चों की रूसी सेना में नौकरी खत्म की जाए औपर इन्हें स्वदेश लाया जाए।
राष्ट्रीय | Jul 19, 2024 05:22 pm IST -
Advertisement
-
रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका को फिर आई भारत की याद, इस बात पर मांगा समर्थन
अमेरिका चाहता है कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग जल्द से जल्द खत्म हो जाए। यूक्रेन में स्थायी शांति स्थापित करने को लेकर अमेरिका ने भारत से सहयोग मांगा है। इस बीच अमेरिका ने भारत को अपना अहम साझेदार भी बताया है।
अमेरिका | Jul 19, 2024 03:41 pm IST -
Explainer: अपने देश में चर्चों पर हमले के बाद क्या बुर्के पर बैन लगा देगा मॉस्को? जानें पुतिन का प्लान
रूस में पिछले दिनों कुछ चर्चों पर हुए हमलों और हमलावरों के द्वारा नकाब पहन कर सुरक्षा एजेंसियों के चंगुल से बचकर भागने के मामलों ने बुर्के पर बैन लगाने की बहस को बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि अन्य यूरोपीय देशों की तर्ज पर रूस भी बुर्के पर राष्ट्रव्यापी बैन लगा सकता है।
Explainers | Jul 19, 2024 01:26 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की रूस में इमरजेंसी लैंडिंग, जानें ताजा अपडेट
एयर इंडिया ने बताया कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को तक उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI-183 को तकनीकी कारण से रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (UNKL) की ओर मोड़ दिया गया है।
एशिया | Jul 19, 2024 12:04 am IST -
बिहार के बने जूते पहन कर यूक्रेन में तबाही मचा रहे रूसी सैनिक, जानिए क्या है इसकी खासियत
बिहार के हाजीपुर के बने जूते रूसी सैनिक पहनकर यूक्रेन में युद्ध लड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां के बने जूते दुनिया के सबसे ताकतवर देश इस्तेमाल करते हैं। यह बिहार के लिए गौरव करने वाली बात है।
बिहार | Jul 16, 2024 05:44 pm IST -
Advertisement
-
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन जंग के बीच भारत से क्या चाहता है अमेरिका, पता चल गया
अमेरिका ने एक बार फिर भारत से आग्रह किया है कि वो मॉस्को के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल कर रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को समाप्त करने में भूमिका निभाए। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि भारत की भूमिका अहम है।
अमेरिका | Jul 16, 2024 12:43 pm IST -
रूस से मोहम्मद सूफियान के परिवार के लिए खुशखबरी लेकर लौटे पीएम मोदी, युद्ध लड़ रहा बेटा 7 महीने बाद लौटेगा घर
रूसी सेना में काम करने के दौरान मार्च में जान गंवाने वाले हैदराबाद निवासी मोहम्मद असफान के भाई इमरान ने केंद्र से तीन या छह महीने का वीजा प्रदान करने का आग्रह किया है ताकि वह रूस की यात्रा कर सकें और यदि संभव हो तो मुआवजा प्राप्त कर सकें।
तेलंगाना | Jul 14, 2024 06:38 pm IST -
Advertisement
-
यूक्रेन के ड्रोन हमले में उड़ा रूस का तेल डिपो, आसमान में देर तक उठती रही आग की लपटें
रूस पर यूक्रेन ने फिर एक बार बड़ा ड्रोन हमला किया है। इस बार भी यूक्रेन ने रूस के तेल डिपो को निशाना बनाया है। हमले के बाद तेल डिपो पर भयंकर काला धुआं और आग की लपटें उठते देखा जा सकता है। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।
यूरोप | Jul 13, 2024 08:54 pm IST -
रूस में अमीरों पर लगेगा अधिक कर, राष्ट्रपति पुतिन ने विधेयक पर किए हस्ताक्षर
रूस ने कर संग्रह को लेकर बड़ा कदम उठाया है। रूस में अब अमीरों को अधिक आयकर देना होगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमीरों पर अधिक आयकर लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है।
यूरोप | Jul 12, 2024 11:15 pm IST -
भारतीय सेना को कब मिलेंगी एस-400 मिसाइल प्रणाली की चौथी-पांचवीं खेप, सामने आई तारीख
रूसी अधिकारियों ने भारत को बताया कि वे यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष के कारण होने वाली देरी के चलते मार्च 2026 और अक्टूबर 2026 तक अत्यधिक सक्षम प्रणाली के चौथे और पांचवें स्क्वाड्रन को भारत को सौंपने में सक्षम होंगे।
राष्ट्रीय | Jul 12, 2024 09:59 pm IST -
Russia Plane Crash: रूस का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के 3 सदस्यों की हुई मौत
रूस में हुए विमान हादसे में चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई है। विमान मॉस्को के वनुकोवो हवाई अड्डे की ओर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
यूरोप | Jul 12, 2024 08:44 pm IST