UNITED
-
अमेरिकी सेना का ईरान पर कड़ा प्रहार, 90 ठिकानों को किया नेस्तनाबूद; ट्रंप ने शेयर किया वीडियो
अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर बड़ा हमला किया है। ईरान में अमेरिकी फौज ने 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और CENTCOM ने इस ऑपरेशन का वीडियो रिलीज किया है।
एशिया | Jul 09, 2026 11:10 am IST -
न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं, ईरान से हॉर्मुज पर नहीं हो पाई डील, गोलाबारी के बीच जेडी वेंस ने बताई अंदर की बात
ईरान के साथ फेल होते दिखते शांति वार्ता के प्रयासों के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि होर्मुज में स्वतंत्र रूप से आवाजाही पर बात नहीं बन पाई। ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम पहले ही खत्म हो चुका है।
अमेरिका | Jul 09, 2026 06:55 am IST -
Advertisement
-
ईरान ने किया बहरीन और कुवैत में हमले का दावा, अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने की भी बात कही
अमेरिका के हवाई हमलों के बाद ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों तथा अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
एशिया | Jul 08, 2026 02:51 pm IST -
NATO समिट में ग्रीनलैंड पर तनातनी! ट्रंप ने रूस-चीन का डर दिखाकर फिर डराया, जानें क्यों बना है झगड़े की जड़?
Donald Trump ने ग्रीनलैंड पर अमेरिका के अधिकार का जिक्र करके NATO समिट में यूरोप के नेताओं से तनातनी बढ़ा दी है। ट्रंप ने दोहराया कि ग्रीनलैंड पर डेनमार्क का नहीं, बल्कि अमेरिका का कंट्रोल होना चाहिए।
Explainers | Jul 08, 2026 07:19 pm IST -
Advertisement
-
अमेरिका ने ईरान पर फिर की एयरस्ट्राइक, Hormuz में जहाजों पर ईरानी हमले का दिया जवाब; मिडिल-ईस्ट में फिर बढ़ी टेंशन!
अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर हवाई हमले किए हैं। ये एयरस्ट्राइक, Hormuz में ईरान की तरफ से 3 वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने के जवाब में की गई है। इसकी वजह से शांति की कोशिशों में फिर से अड़ंगा लगता दिखाई दे रहा है।
एशिया | Jul 08, 2026 07:51 am IST -
'याद रखें पाकिस्तान की हकीकत क्या है', अमेरिकी सांसद ने शहबाज के देश को खूब लताड़ा
अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट ने ईरान-अमेरिका तनाव में पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका पर सवाल उठाते हुए उसकी नीतियों और अतीत की आलोचना की। उन्होंने ओसामा बिन लादेन प्रकरण और शहबाज शरीफ के खामेनेई संबंधी बयान का जिक्र करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा।
अमेरिका | Jul 07, 2026 02:55 pm IST -
Advertisement
-
अमेरिका की आजादी की खबर फैलाने के लिए छापी गई थी घोषणा-पत्र की जो कॉपी, वह 249 साल बाद दूसरे देश में मिली
अमेरिका की आजादी के 249 साल बाद ब्रिटेन के नेशनल आर्काइव्स में उसकी स्वतंत्रता की खबर फैलाने के लिए छापे गए दुर्लभ घोषणा-पत्र की कॉपी मिली। इसका खुलासा नेशनल आर्काइव्स ने बीते गुरुवार को किया।
यूरोप | Jul 04, 2026 07:29 am IST -
यूएन हेडक्वॉर्टर के बाहर तिब्बती युवक ने किया आत्मदाह, 'आजाद तिब्बत' के लिए पिछले 17 साल में 150 जले
न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय के बाहर 42 वर्षीय तिब्बती व्यक्ति लोब्गा रंगजेन ने ‘आजाद तिब्बत’ के समर्थन में आत्मदाह कर लिया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। ‘फ्री तिब्बत’ आंदोलन के मुताबिक, पिछले 17 सालों में चीन के कब्जे के खिलाफ 150 से अधिक आत्मदाह की घटनाएं हुई हैं।
अमेरिका | Jul 03, 2026 11:02 am IST -
Advertisement
-
'हम दुनिया के हर देश से आगे हैं, सभी हमसे जलते हैं', नैतिकता पर उठे सवाल तो ट्रंप ने दिया बड़ा बयान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका एआई और क्रिप्टोकरेंसी में चीन समेत सभी देशों से आगे है और यही वजह है कि पूरी दुनिया इससे जलती है। परिवार के क्रिप्टो कारोबार पर हितों के टकराव के आरोपों को उन्होंने पूरी तरह खारिज कर दिया।
अमेरिका | Jul 03, 2026 07:16 am IST -
एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटेना पर बैनर लेकर चढ़ा कपल, पुलिस ने किया गिरफ्तार; जानें क्या लिखा था
न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटेना पर एक जोड़ा बगैर इजाजत चढ़ गया और ‘प्यार की ताकत’ का बैनर लहराया। दोनों ने रोमांटिक स्टंट भी किया और बिल्डिंग से नीचे उतरने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
अमेरिका | Jul 02, 2026 10:29 am IST -
Advertisement
-
अमेरिका के साथ शांति वार्ता पर ईरानी राष्ट्रपति को अपने ही देश में झेलना पड़ रहा विरोध, बताया क्यों कर रहे हैं बात?
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने उन सभी आरोपों को खारिज किया कि जिनमें कहा जा रहा था कि सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की मर्जी के बिना अमेरिका के साथ ईरानी सरकार शांति वार्ता कर रही है। जानें शांति वार्ता के बचाव में पेजेशकियन ने क्या दलील दी।
एशिया | Jul 02, 2026 09:57 am IST -
मां-बाप ने एक कमरे में कैद किए 16 बच्चे, दादा-दादी भी आरोपी; हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान, हॉरर फिल्म जैसी घटना
अमेरिका के ओहायो में पुलिस ने एक घर से एक ही परिवार के 16 बच्चों को बेहद दयनीय हालत में बचाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी बच्चे कुपोषित थे और वर्षों तक छोटे कमरे में रखे गए थे। पुलिस ने इस मामले में घर के ही 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
अमेरिका | Jul 02, 2026 08:43 am IST -
Advertisement
-
पनामा कैनाल के मुद्दे पर भड़के ट्रंप, बोले- 'अमेरिका से बड़ी गलती हुई'; चीन को लेकर भी दी चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने Panama Canal को लेकर बयान देते हुए कहा कि इसका कंट्रोल देकर अमेरिका ने बहुत बड़ी गलती कर दी। साथ ही, रणनीतिक जलमार्ग पर चीन की नजर की चेतावनी भी दी।
अमेरिका | Jul 02, 2026 09:59 am IST -
यूक्रेन की तरह उलझा US-ईरान संघर्ष? ट्रंप ने वजूद खत्म करने की क्यों दी धमकी, EXCLUSIVE इंटरव्यू में समझें माजरा
क्या अमेरिका और ईरान का टकराव भी रूस-यूक्रेन के जैसे सालों तक चलने वाला युद्ध बन सकता है? एक्सक्लूसिव बातचीत में जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट रोबिंदर सचदेव ने डोनाल्ड ट्रंप की स्ट्रैटेजी, हॉर्मुज स्ट्रेट, रूस-चीन और भारत की विदेश नीति को लेकर कई बड़ी बातें कहीं।
Explainers | Jul 01, 2026 10:40 am IST -
Advertisement
-
क्या फिर लौटेगा सुपरसोनिक उड़ानों का दौर? जानें, 53 साल पहले लगे बैन को क्यों हटा रहा अमेरिका
अमेरिका 53 साल पुराने जमीन के ऊपर सुपरसोनिक उड़ानों के बैन को हटाने की तैयारी कर रहा है। नए नियम शोर सीमा पर आधारित होंगे। नासा के X-59 की कम सोनिक बूम तकनीक से यह बदलाव संभव हुआ है। इससे तेज, सुरक्षित और शांत यात्री उड़ानों का नया दौर शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है।
Explainers | Jul 01, 2026 07:39 am IST -
शांति वार्ता पर लटकी तलवार! अमेरिका ने जारी किया ईरान पर हमले का वीडियो, पलटवार में बहरीन-कुवैत पर हुआ अटैक
अमेरिकन नेवी और एयरफोर्स ने होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास ईरान के 10 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। दूसरी तरफ, ईरान ने भी बहरीन और कुवैत पर हमला कर पलटवार किया। साथ ही, धमकी की भी दी कि सीजफायर का उल्लंघन शांति वार्ता को खत्म कर सकता है।
एशिया | Jun 28, 2026 12:44 pm IST -
Advertisement
-
क्या सच में ईरान के ‘जेलीफिश ड्रोन स्वार्म’ ने गिराया था अमेरिकी F-15E? उसी के पायलट ने किया बड़ा दावा
‘जेलीफिश ड्रोन स्वार्म’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तब तेज हो गई, जब अमेरिकी फाइटर जेट F-15E के पायलट ने दावा किया कि उसने आसमान में ड्रोन्स को झुंड में देखा था। जानें ये पूरा मामला क्या है।
अमेरिका | Jun 24, 2026 06:34 pm IST -
ऑस्ट्रेलियाई सर्वे में लोगों को भारत पर सबसे ज्यादा भरोसा, अमेरिका-चीन से भी आगे निकला; पढ़ें रिपोर्ट
भारत की लीडरशिप पर ऑस्ट्रेलिया में भी भरोसा बढ़ रहा है, ऐसा ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक-टैंक Lowy Institute के सर्वे में सामने आया है। सर्वे के मुताबिक, 50 फीसदी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को भारत पर विश्वास है।
अन्य देश | Jun 24, 2026 03:31 pm IST -
ब्रिटेन के पीएम पद से कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, कहा- पत्नी के लिए अच्छा पति और बच्चों के लिए बनना है अच्छा पिता
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने पीएम पद और लेबर पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पत्नी को लेकर कुछ भावुक शब्द कहे हैं।
यूरोप | Jun 22, 2026 03:03 pm IST -
ट्रंप और मेलोनी में जुबानी जंग तेज! इटली की PM ने फोटो खिंचवाने और ईरान जंग में साथ न देने की बात पर किया पलटवार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी पर निशाना साधा था, और अब उन्हें तीखा जुबानी पलटवार मिल गया है। मेलोनी ने ट्रंप को जवाब देते हुए कहा कि मेरी लोकप्रियता आपके साथ दोस्ती पर निर्भर नहीं करती है।
यूरोप | Jun 20, 2026 11:01 pm IST