UTTAR PRADESH VIDHAN SABHA CHUNAV 2022
-
यूपी चुनाव के पहले चरण में 61% से ज्यादा वोटिंग, जानिए कहां कितना मतदान हुआ
चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर 61.63 फीसदी मतदान हुआ है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 73 महिलाओं सहित 623 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है।
इलेक्शन न्यूज | Feb 11, 2022 06:38 am IST -
UP Elections 2022: पहले चरण की वोटिंग के बाद राकेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद राकेश टिकैत ने चुनाव के माहौल पर बात की।
इलेक्शन न्यूज | Feb 10, 2022 10:48 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : शाहजहांपुर में विधायक से नाराज जनता ने लगाए कई आरोप
कटरा विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के अंतर्गत आती है. इस विधानसभा क्षेत्र में Thakur और Muslim Voters की संख्या सबसे अधिक है. वहीं Dalit और Brahmin Voters भी इस सीट पर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में BJP ने वीर विक्रम सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाया था. वीर विक्रम सिंह ने चुनाव में SP के राजेश यादव को हराकर यह सीट BJP की झोली में डाली थी. 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपने पक्ष में तमाम गणित बिठाने में जुट चुके हैं. 10 मार्च 2022 के दिन ही पता चलेगा कि किस दल का गणित चुनाव में सटीक बैठा. पार्टियां खूब जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुट चुकी है. इसी चुनावी समर के बीच इंडिया टीवी' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है' की टीम कटरा विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव और इलाके की समस्याओं को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 10, 2022 10:30 pm IST -
UP Election 2022: योगी बोले- चूक गए तो उत्तर प्रदेश को कश्मीर, बंगाल और केरल बनते देर नहीं लगेगी
योगी ने कहा, ‘‘आपका वोट मेरी पांच वर्ष की तपस्या पर आपका आशीर्वाद तो है ही लेकिन यह भी ध्यान रहे कि ये वोट आने वाले वर्षों में आपके भयमुक्त और सुरक्षित जीवन की गारंटी बनेगा।’’
इलेक्शन न्यूज | Feb 10, 2022 04:56 pm IST -
Advertisement
-
‘राष्ट्र विरोधी’ तत्वों को अपना प्रस्तावक तक बना रहे हैं ‘दंगावादी और माफियावादी लोग’: मोदी
मोदी ने दावा किया, "योगी जी की सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की, उन्हें जेल भेजा इसलिए उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा है। ये लोग उत्तर प्रदेश के लोगों से बदला लेना चाहते हैं। जो लोग उस समय दंगाइयों को कोस रहे थे, वे इस चुनाव में दंगाइयों से गले मिल रहे हैं।"
इलेक्शन न्यूज | Feb 10, 2022 03:23 pm IST -
सहारनपुर की रैली में बोले CM योगी - मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के दंगे याद हैं न
Saharanpur में योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश और जयंत पर जमकर निशाना साधा। कहा कि दो लड़कों की जोड़ी जो घूम रही है वो उसमें से एक दंगा करवा रहा था और एक दिल्ली से दंगे को देख रहा था।
न्यूज़ | Feb 10, 2022 02:40 pm IST -
Advertisement
-
सहारनपुर में विपक्ष के खिलाफ गरजे PM मोदी, कहा- UP में अब दंगा करवाने वाले की जगह नहीं
पीएम मोदी ने सहारनपुर में एक बड़ी रैली को सम्बोधित किया। अपने बयान में उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला किया और बोले कि यूपी में अब दंगा करवाने वालों की जगह नहीं है।
न्यूज़ | Feb 10, 2022 02:40 pm IST -
BJP की Kairana से प्रत्याशी Mriganka Singh ने दिया वोट, बोलीं - यहां 10 मार्च को लहराएगा BJP का परचम
आज यूपी में पहले चरण की वोटिंग हो रही है । 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। कैराना से बीजेपी प्रत्याशी Mriganka Singh ने India TV से बातचीत की और बोलीं, 'निश्चिंत रहिए, यहां 10 मार्च को BJP का परचम लहराएगा। '
चुनाव | Feb 10, 2022 02:00 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : Palturam पर Balrampur की जनता को कितना भरोसा? | Public Opinion | EP. 202
बलरामपुर सदर (Balrampur Sadar) में 3 मार्च को वोट (Voting Day 3 March 2022) डाले जाएंगे. पिछली बार यहां की जनता ने BJP के Palturam को जीताकर विधानसभा भेजा था. इस बार BJP ने पल्टूराम पर भरोसा जताया है. यूपी में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भी हैं पल्टूराम. यहां SC, OBC वोटरों की संख्या ज्यादा है. चार लाख (4 lakh) से ज्यादा यहां मतदाताओं की संख्या है. बलरामपुर में बाढ़ सबसे बड़ी समस्या है. 2022 में जनता यहां से किसको जीताएगी? क्या पल्टूराम फिर से खिला पाएंगे कमल? जानने के लिए इंडिया टीवी (India TV)’ का खास शो (Show) ‘ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai) की टीम बलरामपुर पहुंची और वहां के लोगों से बात की. आप भी सुनिए आखिर क्या चाहती है बलरामपुर की जनता?
न्यूज़ | Feb 10, 2022 05:56 pm IST -
UP Election 2022 : Bareilly के वोटर बोले, Samajwadi का मतलब केवल Yadav | Public Opinion | EP. 201
Uttar Pradesh के बरेली जिले (Bareilly District) के अंतर्गत आने वाली फरीदपुर विधानसभा सीट (Faridpur Assembly Seat) का अपना सियासी महत्व है. ऐसा माना जाता है कि जिस भी पार्टी का उम्मीदवार इस सीट पर जीत हासिल करता है. प्रदेश में उसी दल की सरकार बनती है. 2017 के विधानसभा चुनाव में फरीदपुर विधानसभा सीट पर डॉ. श्याम बिहारी लाल (Dr. Shyam Bihari Lal) ने जीत हासिल की थी. भाजपा ने इस बार भी यहां वर्तमान विधायक Dr. Shyam Bihari Lal पर एक बार फिर से भरोसा जताया है. वहीं SP ने BJP को इस सीट से बेदखल करने के लिए विजय पाल सिंह (Vijay Pal Singh) को टिकट देकर चुनावी रण में उतारा है. 2022 के चुनाव में BJP इस सीट पर अपना कब्जा कायम रख पाती है, या फिर SP या कोई अन्य दल यहां जीत हासिल करता है. इसका पता तो आने वाली 10 मार्च (Counting Day 10 March 2022) को चलेगा. जब विधानसभा चुनाव के परिणाम (Assembly Election Result) घोषित किए जाएंगे. इसी चुनावी समर के बीच इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव और इलाके की समस्याओं को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 10, 2022 05:57 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : क्या है Bundelkhand की ‘Diwari dance’ जिसमें लोग करते हैं लाठियों से वार? | Public Opinion | EP. 200
Diwali के मौके पर लाठियां भांजते और ढोलपर थिरकते दिखते हैं बुंदेलखंड के लोग. हाजारों साल पुरानी ‘दिवारी नृत्य’ (Diwari Dance) परंपरा Bundelkhand में आज भी जीवित है. हर साल Diwali के दिन युवा लाठियों से वार करते दिखाई देते हैं. युद्ध जैसा प्रतीत होता है यह नृत्य भगवान कृष्ण (Lord Krishna) के समय की कला है. इस नृत्य को लोग आत्म रक्षा (Self Defense) की कला मानते हैं. इंडिया टीवी (India TV)’ का खास शो (Show) ‘ये पब्लिक है सब जानती है ( ye Public Hai Sab Jaanti Hai) की टीम बांदा में दिवारी नृत्य कर रहे युवाओं के पास पहुंचकर इस कला के बारे जानी. इस दौरान कलाकारों ने अपनी कुछ समस्याएं भी बताई, आप भी सुनिए.
न्यूज़ | Feb 10, 2022 05:58 pm IST -
UP Election 2022 : Shahjahanpur की महिलाओं ने Mayawati, Priyanka और Yogi में किसे अव्वल बताया? | Public Opinion | EP. 199
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) का बिगुल बज चुका है. सियासी दल चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ में जुट चुके हैं. शाहजहांपुर विधानसभा सीट (Shahjahanpur Assembly Seat) पर भी सियासी संग्राम शुरू हो चुका है. BJP लगातार 30 साल से इस सीट पर जीतती चली आ रही है. BJP नेता सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) 1989 से लगातार इस सीट पर अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं. पार्टी ने इस बार भी Suresh Khanna पर भरोसा जताया है. 2022 के चुनाव में सुरेश खन्ना अपनी जीत के सिलसिले को कायम रख पाते हैं या नहीं इसका पता 10 मार्च (Counting Day 10 March 2022) को चलेगा. सभी विपक्षी दलों ने यहां BBJP को हराने की तैयारी कर ली है. विधायक सुरेश खन्ना के काम से कितनी खुश है क्षेत्र की जनता? 2022 के चुनाव एक बार फिर से क्या कमल खिलने वाला है? इन तमाम सवालों के जवाब की तलाश में इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम शाहजहांपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव और इलाके की समस्याओं को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 10, 2022 05:59 pm IST -
Advertisement
-
आज यूपी में पहले चरण की वोटिंग, PM Modi का दावा - जीत BJP की होगी
आज यूपी में पहले चरण की वोटिंग हो रही है । 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा। PM Modi ने इससे पहले दावा किया है कि यूपी में इंकम्बेंसी नहीं है इसलिए इस बार BJP की ही जीत होगी।
चुनाव | Feb 10, 2022 07:40 am IST -
नौकरियों में बढ़ेगी महिलाओं की संख्या, कानून बनाना पड़े तो वह भी करेंगे: अनुराग ठाकुर
बीजेपी द्वारा जारी बयान के अनुसार, ठाकुर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने महिलाओं के आरक्षण का विरोध किया, उनकी सुरक्षा से समझौता किया।
इलेक्शन न्यूज | Feb 09, 2022 09:06 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : Naresh Agarwal के बेटे से कितनी नाराज है Hardoi की जनता?
Uttar Pradesh की Hardoi Sadar Assembly seat प्रदेश की उन चंद सीटों में से एक है जहां BJP को आज भी जीत का इंतजार है. हरदोई सदर की राजनीति एक ही परिवार के बीच सिमट गई है. इस सीट पर नरेश अग्रवाल के परिवार का दबदबा रहा है. 2017 के विधानसभा चुनाव में Naresh Agarwal के बेटे Nitin Agarwal तीसरी बार SP की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे. चुनाव में नितिन अग्रवाल ने इस पुश्तैनी सीट पर पांच हजार से भी अधिक वोटों से जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार सियासी समीकरण बदल चुके हैं. नितिन अग्रवाल सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं. भाजपा ने नितिन अग्रवाल को इस सीट से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है. सपा के लिए इस बार इस सीट को बचाना सबसे बड़ी चुनौती साबित होने वाला है. चुनाव में किस दल का उम्मीदवार विजयी होगा इसका फैसला 10 मार्च को ही होगा. इसी चुनावी समर के बीच 'इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव और इलाके की समस्याओं को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 10, 2022 06:00 pm IST -
UP Election 2022: फर्स्ट फेज के चुनाव से पहले CM योगी ने PM मोदी संग ट्वीट की फोटो, लिखा- विजय सुनिश्चित
ट्वीट की गई तस्वीर में सीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं जिन्होंने योगी आदित्यनाथ का हाथ उठाया हुआ है। योगी ने लिखा है उनकी विजय सुनिश्चित है। संदेश साफ़ है कि 58 सीटों पर वोटिंग से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये दिखाने की कोशिश की है कि प्रधानमंत्री उनके साथ हैं।
इलेक्शन न्यूज | Feb 09, 2022 07:14 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : ददरौल के हिंदू-मुसलमानों के रिश्तों में किसने डाली दरार?
Shahjahanpur के Dadraul Assembly में 2017 में BJP को जीत मिली थी. Manvendra Singh को जिताकर यहां की जनता ने विधानसभा भेजा था. इस बार भी मानवेंद्र सिंह पर BJP ने भरोसा जताते हुए टिकट दिया है. यह किसान, ठाकुर, ब्राह्मण बहुल क्षेत्र है. मुस्लिम मतदाता भी यहां निर्णायक स्तिथि में हैं. इस विधानसभा में जिले के सबसे ज्यादा उद्योग हैं. Reliance का 1200 मेगावाट का पॉवर प्लांट भी यहां पर है. इस विधानसभा चुनाव में जनता किसको अपना प्रतिनिधि चुनने का मन बना रही है? जानने के लिए इंडिया टीवी (India TV)’ का खास शो (Show) ‘ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai) की टीम ददरौल विधानसभा पहुंचकर लोगों से जानने की कोशिश की.
न्यूज़ | Feb 10, 2022 06:01 pm IST -
UP Election 2022: हिजाब बनाम जय श्री राम, यूपी चुनाव में सारे मुद्दों का काम तमाम?
कर्नाटक में उडुप्पी का हिजाब विवाद अब राज्य के कई शहरों में फैल चुका है. इसे लेकर सियासी तपिश देश के अन्य हिस्सों में भी महसूस की जा रही है. आज मांड्या में हिजाब पहनी एक लड़की को प्रदर्शनकारी छात्रों ने घेर लिया. लड़के जय श्री राम का नारा लगा रहे थे. जिसके जवाब में लड़की ने भी अल्ला हो अकबर का नारा लगाया. इस बीच एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी चुनाव 2022 में भी इस मुद्दे को हवा दी है।
न्यूज़ | Feb 10, 2022 06:03 pm IST -
PM Modi Interview: 'यूपी में BJP के पक्ष में लहर है, भारी बहुमत से जीतेंगे चुनाव'
प्रधानमंत्री मोदी के इंटरव्यू में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का भी जिक्र हैं। महंगाई पर भी मोदी ने दो टूक जवाब दिया है। बेरोज़गारी के मुद्दे पर भी खुलकर अपनी बात कही है। जितने सवाल प्रधानमंत्री से डेढ़ दो सालों में पूछे गए हैं उन सारे सवालों के जवाब मोदी ने दिए हैं।
इलेक्शन न्यूज | Feb 09, 2022 09:07 pm IST -
UP Election 2022 : बबेरू के किसान ने जो कहा वो BJP के होश उड़ाने के लिए काफी! | Public Opinion
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) की तारीखों का एलान हो चुका है. इस बार प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे. सियासी दल सभी सीटों पर जिताऊ उम्मीदवारों के नामों का एलान कर रहे हैं. राजनीतिक दल सभी सियासी समीकरण का आकलन कर टिकट बांट रहे हैं. चुनाव में टिकट ना मिलने से कई नेता नाराज होकर अपना पाला भी बदल रहे हैं. ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के Banda district की Baberu Assembly Seat पर भी देखने को मिला. जहां BJP ने अपने वर्तमान विधायक Chandrapal Kushwaha का टिकट काटकर उनकी जगह Ajay Patel को चुनाव में उतारा है. बबेरू सीट पर चंद्रपाल कुशवाहा के अलावा उनके बेटे ने भी टिकट के लिए आवेदन किया था. बाप-बेटे की खींचतान में पार्टी ने दोनों का ही टिकट काट दिया. भाजपा की यह सियासी चाल कितनी कामयाब होती है, यह तो 10 मार्च को पता चलेगा. सभी दलों ने इस सीट पर जीत के लिए कमर कस ली है. इसी चुनावी समर के बीच 'इंडिया टीवी' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है' की टीम बबेरू विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव और इलाके की समस्याओं को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 10, 2022 06:04 pm IST