UTTAR PRADESH VIDHAN SABHA CHUNAV 2022
-
मुक़ाबला | चुनाव से पहले बाटला हाउस केस जिंदा कैसे हुआ ?
चुनाव से पहले बाटला हाउस केस जिंदा कैसे हुआ ? इस पर देखिए सबसे बड़ी बहस Muqabla सिर्फ इंडिया टीवी पर
न्यूज़ | Jan 19, 2022 08:29 pm IST -
BJP की अपना दल, निषाद पार्टी से गठबंधन पर मुहर, नड्डा बोले- यूपी में 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा NDA
बीजेपी अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ मिलकर राज्य की 403 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इस घोषणा से पहले भाजपा मुख्यालय में राजग नेताओं की एक बैठक हुई, जिसमें अमित शाह, जे पी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा तथा स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान के अलावा अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद भी मौजूद थे।
इलेक्शन न्यूज | Jan 19, 2022 06:46 pm IST -
Advertisement
-
भारी पड़ेगा RLD के निशान पर सपा उम्मीदवारों को लड़ाना? कार्यकर्ताओं में नाराजगी
राष्ट्रीय लोकदल के एक नेता ने कहा, हम गठबंधन में जूनियर पार्टनर हैं, लेकिन पश्चिम यूपी में मजबूत हैं और इस क्षेत्र में दबदबा रखते हैं।
इलेक्शन न्यूज | Jan 19, 2022 03:55 pm IST -
UP चुनाव के लिए BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी का नाम गायब
उत्तर प्रदेश में पहले चरण के तहत 10 फरवरी को 58 सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसान आंदोलन की वजह से इन सीटों पर 2017 के प्रदर्शन को दोहराना भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
इलेक्शन न्यूज | Jan 19, 2022 03:30 pm IST -
Advertisement
-
BJP में आज शामिल होंगी मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव, CM योगी रहेंगे मौजूद
अपर्णा यादव आज 10 बजे दिल्ली में बीजेपी ज्वाइन करेंगी। अपर्णा यादव ने 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ा था लेकिन वो रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं।
इलेक्शन न्यूज | Jan 19, 2022 06:55 am IST -
UP Election 2022: बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, इन नामों पर लगी मुहर
उत्तर प्रदेश में बहेड़ी और भोजीपुरा विधानसभा सीट के लिए अब तक बना सस्पेंस अब समाप्त हो गया है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी दूसरी लिस्ट में यहां के उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। बरेली जिले में पड़ने वाली दोनों ही विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में चुनाव होना है।
इलेक्शन न्यूज | Jan 18, 2022 07:52 pm IST -
Advertisement
-
सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत अर्जी खारिज, वकील ने कहा- हाई कोर्ट जाएंगे
शामली जिले में स्थित कैराना की विशेष अदालत ने 15 जनवरी को विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
इलेक्शन न्यूज | Jan 18, 2022 07:32 pm IST -
अखिलेश का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- सपा नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी पर पिछले 5 वर्ष में सबसे ज्यादा झूठे मुकदमे किसी ने लगाए तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगाए।
इलेक्शन न्यूज | Jan 18, 2022 07:08 pm IST -
Advertisement
-
यूपी चुनाव 2022: चुनाव में हुसैनगंज की जनता किन मुद्दों पर करेगी वोट? | Public Opinion | EP. 71
2008 में Husainganj को नया विधानसभा सीट बनाया गया. यह क्षेत्र धार्मिक कारणों से भी प्रसिद्ध है. ऐसा माना जाता है कि महर्षि भृगुजी ने भिठौरा गंगा घाट के किनारे तपस्या की थी. जिसके कारण इसे छोटा काशी (Chota Kashi)भी कहा जाता है. हुसैनगंज विधानसभा सीट पर अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाता सबसे अधिक हैं. उनके बाद Maurya और Lodhi वर्ग के लोग आते हैं. इसलिए इस सीट पर किसी भी दल के उम्मीदवार की हार या जीत का फैसला अल्पसंख्यक और ओबीसी मतदाता मिलकर करते हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में BJP के रणवेंद्र प्रताप सिंह विजयी हुए. रणवेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान योगी सरकार में खाद्य एवं रशद राज्य मंत्री हैं. Uttar Pradesh Election 2022 की तारीखों का एलान कर दिया गया है. हुसैनगंज विधानसभा सीट पर वोटिंग 23 फरवरी को होगी. जिसे देखते हुए सभी दलों ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है. इसी चुनावी समर के बीच 'इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम की फतेहपुर जिले की हुसैनगंज विधानसभा सीट की जनता के बीच पहुंचा. जहां लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Jan 18, 2022 07:00 pm IST -
UP Election 2022: गीत की बहार है, UP में इस बार डिजिटल वार है
यूपी चुनाव से पहले प्रदेश का सियासी रण दिलचस्प होता जा रहा है। इस रण में अब भोजपुरी गानों की एंट्री हुई है। भोजपुरी गानों के जरिए प्रदेश की सियासत को एक अलग ही मोड़ दिया जा रहा है। दरअसल, कुछ दिन पहले BJP सांसद व भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन के 'यूपी में सब बा' गाने को CM योगी आदित्यनाथ ने रिलीज किया था। इसके जवाब में भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने 'यूपी में का बा' गाना रिलीज करके प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।
न्यूज़ | Jan 18, 2022 11:14 pm IST -
Advertisement
-
उत्तर प्रदेश में यादव किसके साथ है ? देखिए इंडिया टीवी पर Uttar Pradesh Opinion Poll 2022
उत्तर प्रदेश चुनाव की अगर बात की जाए तो यादव वोटर्स का भी फैक्टर उतना ही ज़रूरी नज़र आता है। कौन सी पार्टी है यूपी के ब्राह्मणों की पहली पसंद? देखिए इंडिया टीवी पर देखिए यादव वोटर्स पर सबसे सटीक विशलेषण।
न्यूज़ | Jan 18, 2022 06:40 pm IST -
UP Election 2022 Opinion Poll: उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण किसके साथ? देखिए सबसे सटीक विश्लेषण
उत्तर प्रदेश चुनाव की अगर बात की जाए तो ब्राह्मण वोटर्स का भी फैक्टर उतना ही ज़रूरी नज़र आता है। कौन सी पार्टी है यूपी के ब्राह्मणों की पहली पसंद? देखिए इंडिया टीवी पर देखिए मुस्लिम वोटर्स पर सबसे सटीक विशलेषण।
न्यूज़ | Jan 18, 2022 06:40 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 Opinion Poll: उत्तर प्रदेश के मुसलमान किसके साथ? देखिए सबसे सटीक विश्लेषण
उत्तर प्रदेश चुनाव की अगर बात की जाए तो मुस्लिम वोटर्स का भी फैक्टर उतना ही ज़रूरी नज़र आता है। कौन है यूपी के मुसलमानों की पहली पसंद? देखिए इंडिया टीवी पर देखिए मुस्लिम वोटर्स पर सबसे सटीक विशलेषण।
न्यूज़ | Jan 18, 2022 06:20 pm IST -
UP की चुनावी जंग: लखनऊ में एक ही सीट पर पति-पत्नी के बीच होड़
योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री स्वाति सिंह है और उनके पति दया शंकर सिंह, भाजपा की राज्य इकाई में उपाध्यक्ष हैं। स्वाति सिंह सरोजिनी नगर से मौजूदा विधायक हैं और दूसरे कार्यकाल के लिए टिकट पाने की इच्छुक हैं।
उत्तर प्रदेश | Jan 18, 2022 04:59 pm IST -
Advertisement
-
बेटे के टिकट के लिए अड़ीं BJP नेता रीता बहुगुणा जोशी, सांसद पद छोड़ने को हैं तैयार
तीन मंत्रियों और विधायकों के बीजेपी छोड़ने के बाद अब प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे को टिकट देने के लिए अड़ गई है। इससे पहले कहा जा रहा था कि बेटे को टिकट की मांग को लेकर नाराज स्वामी प्रसाद मौर्य ने पिछड़े-दलितों का बहाना बनाकर बीजेपी से किनारा किया और साइकिल पर सवार हो गए।
इलेक्शन न्यूज | Jan 18, 2022 04:24 pm IST -
यूपी चुनाव 2022 : क्या दादरी में फिर से खिल पाएगा BJP का कमल? | Public Opinion | EP. 70
दादरी विधानसभा उत्तर प्रदेश के Gautam Budha Nagar का हिस्सा है. दादरी विधानसभा gurjar बाहुल्य सीट होने के कारण हर दल इस सीट पर गुर्जर प्रत्याशी पर ही दांव लगाता है. 2017 में भाजपा के Tejpal Nagar ने इस सीट पर जीत हासिल की थी. दादरी विधानसभा सीट पर अब तक 16 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. जिनमें Congress-4, BJP-3, SP-2, LKD-1 और एक बार निर्दलीय उम्मीदवार ने भी यहां बाजी मारी. चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का एलान कर दिया है. उत्तर प्रदेश में इस बार 7 चरणों में वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. भाजपा ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तेजपाल नागर को टिकट देकर फिर से चुनावी मैदान में उतारा है. तेजपाल नागर 2017 में BSP छोड़कर BJP में आए थे और उन्होंने यहां जीत हासिल की थी. पार्टी ने इस बार भी उनपर विश्वास जताया है. इस बार तेजपाल नागर दादरी में फिर से कमल खिलाने में कामयाब हो पाते हैं अथवा नहीं यह तो चुनाव परिणामों के बाद ही पता चलेगा. इस बार दादरी विधानसभा सीट पर 10 फरवरी को वोटिंग होगी. चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे. इसी चुनावी समर के बीच 'इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम की गौतम बुद्ध जिले की दादरी विधानसभा सीट की जनता के बीच पहुंचा. जहां लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Jan 18, 2022 04:40 pm IST -
Advertisement
-
जब PM मोदी ने कार्यकर्ताओं से भोजपुरी में पूछा हालचाल, चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार की बात
नमो ऐप से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऑडियो संवाद में विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पुनरुद्धार, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना और स्वास्थ्य देखभाल विकास सहित कई विषयों पर चर्चा की
इलेक्शन न्यूज | Jan 18, 2022 04:00 pm IST -
यूपी चुनाव 2022 : बलिया में कैसा है चुनावी समीकरण? | Public Opinion | EP. 69
बांसडीह विधानसभा सीट (Bansdih Assembly Seat) उत्तर प्रदेश के Ballia जिले के अंतर्गत आती है. यहां अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर है. बांसडीह विधानसभा सीट Congress का गढ़ रही है. कांग्रेस नेता बच्चा पाठक 7 बार इस सीट से विधायक रहे हैं. बांसडीह विधानसभा सीट पर हर जाति वर्ग के लोग रहते हैं. लेकिन पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है. इस सीट पर राजभर मतदाता भी काफी अच्छी तादाद में है. 2017 कि विधानसभा चुनाव में SP के रामगोविंद चौधरी में बांसडीह विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी. उन्होंने इस सीट पर BJP और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गठबंधन से Om Prakash Rajbhar के पुत्र अरविंद राजभर को हराया था. इसी सीट पर भाजपा की बागी केतकी सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. लेकिन इस बार चुनावी समीकरण बिल्कुल बदल चुका है. ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए SP के साथ गठबंधन किया है. इस सीट पर किस पार्टी का उम्मीदवार जीतेगा यह तो समय ही बताएगा. फिलहाल सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का एलान कर दिया गया है. बांसडीह विधानसभा सीट पर वोटिंग 3 मार्च को होगी. इसी चुनावी समर के बीच 'इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम की बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा सीट की जनता के बीच पहुंचा. जहां लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Jan 18, 2022 02:20 pm IST -
यूपी चुनाव 2022 : बुढ़ाना की जनता ने बताया किस दल का नेता जीतेगा? | Public Opinion | EP. 68
उत्तर प्रदेश के Muzaffarnagar के अंतर्गत आती है बुढ़ाना विधानसभा सीट (Budhana Assembly Seat). बुढ़ाना विधानसभा सीट में सिसौली गांव पड़ता है. सिसौली को किसानों की राजधानी भी कहा जाता है. सिसौली वही गांव है जहां किसान नेता Mahendra Singh Tikait का जन्म हुआ था. महेंद्र टिकैत के बेटे Rakesh Tikait सिसौली गांव से ही है जिन्होंने नए कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल तक किसान आंदोलन (Farmer Protest) का नेतृत्व किया. इसके अलावा बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र यहां होने वाली गन्ने की पैदावार के लिए भी पहचाना जाता है. बुढ़ाना विधानसभा सीट 2012 में असित्व में आई. इस विधानसभा सीट पर मुस्लिम, दलित, जाट, कश्यप, त्यागी और पाल मतदाताओं की बहुलता है. 2012 में इस सीट पर पहली बार विधानसभा चुनाव हुए थे. जिसमें SP के नवाजिश आलम को जीत मिली थी. उन्होंने RLD के राजपाल बालियान को हराया था. लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में BJP के उमेश मलिक ने इस सीट पर जीत दर्ज की. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का एलान कर दिया गया है. बुढ़ाना विधानसभा सीट पर वोटिंग 10 फरवरी को होगी. जिसे देखते हुए सभी दलों ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है. इसी चुनावी समर के बीच 'इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम की मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना विधानसभा सीट की जनता के बीच पहुंचा. जहां लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Jan 18, 2022 02:20 pm IST -
यूपी चुनाव 2022 : टूंडला की जनता हर पांच साल में क्यों बदल देती है अपना विधायक?| EP. 67
उत्तर प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में टूण्डला सीट (Tundla Seat, Firozabad) से BJP के सत्पाल सिंह बघेल चुनाव जीतकर विधायक बने थे. उन्होंने BSP के राकेश बाबू को चुनाव हराया था. राकेश बाबू लगातार 10 साल तक टूण्डला सीट पर बसपा के विधायक रहे थे. लेकिन 2019 में इस सीट से विधायक चुने गए सत्यपाल सिंह बघेल Agra से लोकसभा का चुनाव लड़कर सांसद बन गए. जिसके बाद यह सीट खाली हो गयी थी. 2020 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ. भाजपा ने प्रेमपाल सिंह धनगर को चुनावी मैदान में उतारा. प्रेमपाल सिंह धनगर ने उपचुनाव में जीत हासिल कर इस सीट को दोबारा भाजपा की झोली में डाला. टूण्डला सुरक्षित विधानसभा सीट है. यहां एक बड़ा भाग नौकरी-पेशा लोगों का है. इस विधानसभा सीट में पर कभी भी किसी एक दल का कब्जा नहीं रहा है. हर पांच साल में टूण्डला विधानसभा के वोटर अपना विधायक बदल देते हैं. उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 की तारीखों का एलान हो चुका है. टूण्डला विधानसभा सीट पर 20 फरवरी को चुनाव होगा. इसी चुनावी समर के बीच 'इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम की Firozabad की टूण्डला विधानसभा सीट की जनता के बीच पहुंचा. जहां लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Jan 18, 2022 11:00 am IST