1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, इन नामों पर लगी मुहर

UP Election 2022: बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, इन नामों पर लगी मुहर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 18, 2022 07:52 pm IST,  Updated : Jan 18, 2022 07:52 pm IST

उत्तर प्रदेश में बहेड़ी और भोजीपुरा विधानसभा सीट के लिए अब तक बना सस्पेंस अब समाप्त हो गया है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी दूसरी लिस्ट में यहां के उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। बरेली जिले में पड़ने वाली दोनों ही विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में चुनाव होना है।

bjp - India TV Hindi
UP Election 2022: बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, इन नामों पर लगी मुहर Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • बीजेपी ने बहेड़ी और भोजीपुरा विधानसभा सीट के लिए उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी की
  • बरेली जिले में पड़ने वाली दोनों ही विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में चुनाव होना है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 2 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीजेपी की ओर से बहेड़ी और भोजीपुरा विधानसभा सीट के लिए उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी की है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी इस लिस्ट में बहेड़ी विधानसभा सीट से छत्रपाल गंगवार को उम्मीदवार बनाया है तो वही, भोजीपुरा सीट से बहोरनलाल मौर्य को चुनावी मैदान में उतारा है। बरेली जिले में पड़ने वाली दोनों ही विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में चुनाव होना है। बहेड़ी और भोजीपुरा विधानसभा सीट के लिए अब तक बना सस्‍पेंस अब समाप्‍त हो गया है।

आपको बता दें कि दोनों ही सीटों पर 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। भोजीपुरा सीट पर बहोरनलाल मौर्य ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी, सपा के शाजिल इस्लाम को 27,764 वोट से हराकर विधायक बने थे। वहीं, बहेड़ी सीट पर 2017 चुनाव में छत्रपाल गंगवार ने बीजेपी का कमल खिलाया था। बसपा के नदीम अहमद को हरा विधायक बने थे।

इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी करते हुए 107 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर सदर से टिकट मिला था। इस बार बीजेपी ने डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को कौशांबी के सिराथू सीट से विधानसभा चुनाव में उतारा है।

पहली लिस्‍ट में बीजेपी ने जातीय समीकरण को साधते हुए बड़ी तादाद में पिछड़ा वर्ग से ताल्‍लुक रखने वाले नेताओं को अपना उम्‍मीदवार बनाया था। बता दें कि विरोधी समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार भाजपा पर पिछड़ी जातियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया जा रहा है। राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो विपक्ष के हमलों की धार को कुंद करने के लिए बीजपी ने अपनी लिस्‍ट में पिछड़ा वर्ग के नेताओं का विशेष ख्‍याल रखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024