VANDE BHARAT EXPRESS
-
Railway News: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल हो गया पूरा, अब आखिरी सर्टिफिकेट मिलने का इंतजार
वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को स्वचालित दरवाजे, बेहद आरामदायक बर्थ, ऑन बोर्ड वाईफाई और विमान जैसी डिजाइन जैसी सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया है।
बिज़नेस | Feb 06, 2025 10:08 pm IST -
इस वंदे भारत ट्रेन में मिलेगा सिर्फ शाकाहारी भोजन, नॉनवेज खाना ले जाने पर भी मनाही, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला?
वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही अब यात्री बाहर या घर से मांसाहारी भोजन लाकर भी इस वंदे भारत ट्रेन में नहीं खा सकते हैं। इसके लिए सख्त मनाही है।
राष्ट्रीय | Feb 03, 2025 09:23 am IST -
Advertisement
-
Budget 2025 : 100 अमृत भारत एक्सप्रेस और 10 वंदे भारत स्लीपर! बजट में रेलवे पर हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं
Budget 2025 : 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में नई अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की घोषणा हो सकती है। साथ ही इस बार रेलवे का बजट भी 15 से 20 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है।
बिज़नेस | Jan 21, 2025 02:42 pm IST -
वंदे भारत एक्सप्रेस अब -10 डिग्री सेल्सियस में भी पहाड़ों पर भरेगी रफ्तार, बर्फबारी का भी नहीं होगा असर
वन्दे भारत की रफ्तार अब पहाड़ी इलाके और बर्फबारी भी कम नहीं कर पाएगी। रेलवे ने पहाड़ों पर वंदे भारत चलाने की तैयारी की है। जल्द ही पहली बार पहाड़ों और बर्फीले इलाकों में इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह -10 डिग्री तापमान में भी बिना रुकावट चलेगी।
राष्ट्रीय | Jan 07, 2025 07:03 pm IST -
Advertisement
-
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का वीडियो, 180 की स्पीड में भी कोई झटका नहीं, ग्लास से पानी की एक बूंद नहीं गिरी
रेल मंत्री ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें स्पीडोमीटर के पास पानी से भरा ग्लास नजर आ रहा है। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने पर भी पानी के ग्लास से एक बूंद तक नहीं गिरती है।
राष्ट्रीय | Jan 04, 2025 08:31 pm IST -
महाराष्ट्र के सोलापुर में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, सी-11 कोच की टूटी खिड़की, जांच जारी
वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में आज सोलापुर में वंदे भारत ट्रेन पर एक अज्ञात शख्स द्वारा पत्थर फेंका गया। इस कारण एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। बता दें कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
महाराष्ट्र | Jan 03, 2025 11:23 am IST -
Advertisement
-
Vande Bharat Update: कई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की टाइमिंग में हो गया बदलाव, जानें नया टाइम-टेबल
Vande Bharat New Time-Table: भारतीय रेल की तरफ से नए साल में आपको अब नई टाइमिंग के साथ कई वंदेभारत ट्रेनों में सफर करना होगा। अगर आप भी वंदेभारत ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो अपनी ट्रेन की नई टाइमिंग को कन्फर्म कर लेना न भूलें।
बिज़नेस | Jan 02, 2025 06:50 pm IST -
इस साल पटरी पर दौड़ीं कितनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें? जान लीजिए रूट, टाइमिंग और सबकुछ
यह साल भारतीय रेलवे के लिए खास रहा, रेलवे ने इस साल कई वंदे भारत ट्रेनें चलाई हैं। उन ट्रेनों के नाम, रूट और पूरा शेड्यूल जान लीजिए यहां।
राष्ट्रीय | Dec 22, 2024 10:24 am IST -
Advertisement
-
'इस रूट की वंदे भारत ट्रेन का बदला जाए समय, रेलवे का बढ़ जाएगा राजस्व', मंत्री ने की अश्विनी वैष्णव से ये खास मांग
भारत में सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस है। इस वजह से सभी रेल यात्री इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं। इस बीच, मंत्री ने एक खास रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के समय में बदलाव की मांग की है।
राष्ट्रीय | Dec 10, 2024 09:05 am IST -
वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के संचालन को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, रेल मंत्री ने दी बड़ी जानकारी
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप निर्मित किया गया है और जल्द ही इसका फील्ड परीक्षण किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी साझा की और कहा कि रोलआउट की समयसीमा इन परीक्षणों के सफल समापन पर निर्भर करेगी।
राष्ट्रीय | Dec 07, 2024 03:18 pm IST -
Advertisement
-
इन दो शहरों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर आया ये अपडेट, सफर से पहले जानें पूरी बात
रेलवे ने प्रयोग के तौर पर इस रूट पर एक नए स्टॉपेज को शामिल किया है, जिसकी शुरुआत 10 दिसंबर 2024 से हो जाएगी। ट्रेन में आठ कोच हैं, जिसमें दो तरह की सीटें हैं: एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार। यह सोमवार को छोड़कर, प्रतिदिन चलती है।
बिज़नेस | Dec 03, 2024 12:51 pm IST -
वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से कांग्रेस नेता की मौत, जहानाबाद में काको प्रखंड के अध्यक्ष थे
वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से कांग्रेस नेता की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही कई कांग्रेसी नेता भी पोस्टमार्टम हाउस के समीप पहुंचे थे।
बिहार | Dec 02, 2024 11:15 am IST -
Advertisement
-
वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, ट्रेन के शीशे हुए चकनाचूर
वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव किया गया। ट्रेन के E1 और C4 कोच पर पत्थर फेंके गए। इस पथराव के कारण ट्रेन के शीशे टूट गए।
उत्तर प्रदेश | Nov 28, 2024 01:19 pm IST -
11 घंटे देरी से चली दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, बैग लेकर पटरियों पर बैठे यात्री, रेलवे ने दी सफाई
वंदे भारत एक्सप्रेस के देरी से चलने के कारण यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। ट्रेन के इंतजार में गुस्साए यात्री पटरियों पर बैग लेकर बैठ गए। रेलवे विभाग के खिलाफ नारे बाजी करने लगे।
मध्य-प्रदेश | Nov 26, 2024 06:42 am IST -
Advertisement
-
श्रीनगर-नई दिल्ली के बीच चलेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें कितना समय लगेगा, कहां-कहां रुकेगी
यह ट्रेन दिल्ली से श्रीनगर तक 800 किलोमीटर का सफर 13 घंटे से भी कम समय में तय करेगी। नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, कठुआ, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, संगलदान और बनिहाल सहित कुछ प्रमुख स्टेशनों पर ही रुकेगी।
जम्मू और कश्मीर | Nov 22, 2024 03:41 pm IST -
सांभर में जीरे की जगह मरे हुए कीड़े, वंदे भारत ट्रेन में परोसा गया खराब खाना, रेलवे ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
वंदे भारत ट्रेन में रोजाना कोई न कोई दिक्कत सामने आती रहती है। वहीं, अब ट्रेन में यात्री को जो खाना परोसा गया है। वह बेहद ही खराब है। वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए खाने में मरे हुए कीड़े मिले हैं।
राष्ट्रीय | Nov 17, 2024 04:13 pm IST -
Advertisement
-
बेटे को वंदे भारत ट्रेन में बैठाने गया पिता, ट्रेन चल दी तो कानपुर से दिल्ली पहुंचा, 2870 रुपये जुर्माना भी दिया
ट्रेन रुकवाने के लिए रामविलास ड्राइवर के केबिन तक पहुंच गए। हालांकि, उनके कहने पर ड्राइवर ने ट्रेन तो रोकी नहीं, लेकिन चेकिंग स्टाफ ने जरूर उन्हें पकड़ लिया। रामविलास के पास टिकट नहीं था और उनका चालान काट दिया गया।
उत्तर प्रदेश | Nov 16, 2024 11:28 pm IST -
यूपी: वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने बाइक छोड़कर भागा युवक, इंजन में फंसकर काफी दूर तक घिसटी
यूपी के प्रयागराज में एक हैरान करने वाली घटना घटी। यहां एक शख्स अपनी बाइक को वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने छोड़कर भाग गया। इस दौरान ट्रेन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई।
उत्तर प्रदेश | Nov 09, 2024 09:33 am IST -
Indian Railways Free Food: रेल यात्रियों को इन ट्रेनों में फ्री मिलता है खाना! देखें लिस्ट
आमतौर पर लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में ही ऑनबोर्ड कैटरिंग की सुविधा होती है। जो ट्रेनें छोटी दूरी तय करती हैं, उनमें ऑनबोर्ड कैटरिंग की सुविधा नहीं मिलती है। हालांकि, पूरे देश में सिर्फ कुछ चुनिंदा ट्रेनों में ही यात्रियों को फ्री खाना दिया जाता है, जिसके लिए अलग से पैसे नहीं लिए जाते हैं।
फायदे की खबर | Nov 05, 2024 12:01 am IST -
यूपी के बाद अब झारखंड में वंदेभारत ट्रेन पर हमला, पत्थरबाजी में टूटा कोच का शीशा
वंदेभारत ट्रेन पर हो रहे हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालिया मामला झारखंड का है। यहां वंदेभारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। इस हमले में दो डिब्बों के शीशे टूट गए हैं। अच्छी बात ये है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
झारखण्ड | Oct 04, 2024 06:29 pm IST