WORLD NEWS
-
दुनिया में कितने हैं गरीब, UN ने दिया ये चौंकाने वाला आंकड़ा; भारत में रह गए सिर्फ इतने लोग
दुनिया भर में गरीबी को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने बड़ा चौंकाने वाला आंकड़ा जारी किया है। इसमें दुनिया के करीब 112 देशों का आंकड़ा जुटाया गया है। अच्छी खबर यह है कि भारत में गरीबों की संख्या 3 गुना से ज्यादा कम हो गई है। मगर दुनिया में जनसंख्या के लिहाज से अब भी भारत में सबसे ज्यादा गरीब हैं।
अमेरिका | Oct 19, 2024 06:25 am IST -
ताइवान पर चीन ने की हमले की तैयारी, वीडियो में "युद्ध के लिए तैयार" सुना गया, ताइपे ने स्पॉट किया चीनी वाहक
ताइवान के अनुसार चीन ने उस पर हमले की तैयारी शुरू कर दी है। इस दावे के बीच चीन के युद्धपोतों का एक समूह द्वीप क्षेत्र में स्पॉट किया गया है। इसके बाद ताइवान ने अपनी सेनाओं को सतर्क कर दिया है।
एशिया | Oct 13, 2024 04:14 pm IST -
Advertisement
-
देश के इस अनमोल "रतन" को कैसे कहें "टाटा", जिसने दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में बजाया भारत का डंका
अपनी सादगी, ईमानदारी और देश की तरक्की की सोच रखने वाले रतन टाटा के निधन से पूरे भारत में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। 86 वर्षीय रतन टाटा के निधन से हर भारतीय सदमे में है। उन्होंने इस कंपनी को दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में विस्तार कर भारत को वैश्विक पहचान दिलाई।
एशिया | Oct 10, 2024 04:02 pm IST -
हैती में एक गिरोह ने किया शहर में बड़ा नरसंहार, हमले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत और 50 घायल
अफ्रीकी देश हैती में एक गिरोह ने शहर के लोगों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें 20 से ज्यादा लोग मारे गए और 50 लोग घायल हो गए हैं।
अन्य देश | Oct 04, 2024 12:49 pm IST -
Advertisement
-
1951 में अगवा हुआ था 6 वर्षीय अमेरिकी लड़का, 73 साल बाद वापस लौटा
73 साल पहले एक बच्चा कैलिफोर्निया से गायब हो गया था, जो अब वापस लौट आया है। उस वक्त लुइस अरमांडो एल्बिनो की उम्र 6 वर्ष थी। लुइस अब बच्चा से बुजुर्ग हो गया है, जिसकी उम्र 79 वर्ष हो गई है।
अमेरिका | Sep 23, 2024 12:21 pm IST -
"Ghost प्लेटफॉर्म"...जहां के अपराधों से हैरान हुई दुनिया, पहुंची अंतरराष्ट्रीय टीम, मौके से 51 गिरफ्तारियां
दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म जो अपराधों का विशाल अड्डा बन गया था, उसे अंतरराष्ट्रीय टीम ने नष्ट कर दिया है। यूरोपोल ने कहा कि हमने अपराधियों का खेल पूरी तरह खत्म कर दिया है।
यूरोप | Sep 19, 2024 08:55 am IST -
Advertisement
-
लेबनान में पेजर और फिर इलेक्ट्रानिक उपकरणों में ब्लास्ट के बाद क्या है अगला प्लान, युद्ध के नए आगाज से दुनिया हैरान
लेबनान और सीरिया में इस तरह के सीरियल ब्लास्ट के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि अमेरिका अभी भी आकलन कर रहा है कि यह हमला गाजा में इजरायल-हमास युद्ध में संघर्ष विराम के लिए बातचीत के प्रयासों को कैसे प्रभावित कर सकता है?
अन्य देश | Sep 19, 2024 08:18 am IST -
जापान के निकटवर्ती क्षेत्र में घुसा चीनी युद्धपोत, दोनों देशों की सेनाओं में तनाव से समुद्र में बढ़ी हलचल
चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन ने अपना एक युद्ध पोत 2 विध्वंसकों के साथ जापान के जल क्षेत्र में प्रवेश कर लिया। इससे दोनों देशों की सेनाओं में तनाव बढ़ गया है।
एशिया | Sep 18, 2024 03:05 pm IST -
Advertisement
-
क्या फिर सुपरहिट होगी दुनिया के 2 दोस्तों की ये जोड़ी? US Election से पहले PM मोदी से मिलने को बेताब हैं ट्रंप
अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच इसी हफ्ते खास मुलाकात हो सकती है। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वयं इस बात का ऐलान किया है। हालांकि उन्होंने स्थान और तारीख अभी नहीं बताई है।
अमेरिका | Sep 18, 2024 06:52 am IST -
इमरान खान को कोर्ट से मिली राहत, मगर पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने किया आहत; जानें पूरा मामला
इमरान खान के लिए शनिवार को दिन थोड़ी खुशी और थोड़ा गम लेकर आया। सुरक्षित सीट के मामले में जहां पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने उनकी पार्टी के हक में फैसला सुनाया तो वहीं सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के केस में इमरान की मुश्किलें बढ़ गईं।
एशिया | Sep 15, 2024 12:25 pm IST -
Advertisement
-
विदेशी सवाल पर जयशंकर का हाजिरजवाब, "भारत की टिप्पणी सुनने के लिए भी तैयार रहें दूसरे देश"
भारत में कुछ देश के राजनयिकों द्वारा देश के विपक्षी नेताओं से मुलाकात पर टिप्पणी को लेकर जयशंकर ने बेहद करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भारतीय राजनीति पर टिप्पणी करे तो इससे हमें कोई समस्या नहीं है, लेकिन तब उन देशों को भी हमारी टिप्पणी सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए।
यूरोप | Sep 14, 2024 01:49 pm IST -
आतंकी ओसामा बिन लादेन के बेटे पर बड़ा खुलासा, जिंदा है हमजा और अफगानिस्तान में संभाल रहा अलकायदा की कमान
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा अभी जिंदा है। जबकि बीच में अमेरिकी हमले में उसके मारे जाने की खबर सामने आई थी। मगर अब द मिरर ने रिपोर्ट दी है कि हमजा अफगानिस्तान में अलकायदा की कमान संभाल रहा है।
यूरोप | Sep 13, 2024 06:48 pm IST -
Advertisement
-
न्यूक्लियर बम बनाने में जुटा उत्तर कोरिया, परमाणु निर्माण साइट पर दिखे किम जोंग; तस्वीरों ने मचाया हड़कंप
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने परमाणु बमों का जखीरा बढ़ाना चाहते हैं। अभी उनके पास करीब 50 परमाणु हथियार हैं। मगर वह इसकी संख्या 150 के पार ले जाना चाहते हैं। किम ने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित न्यूक्लियर यूरेनियम साइट का निरीक्षण किया है।
एशिया | Sep 13, 2024 12:19 pm IST -
वैश्विक स्वास्थ्य पहल में भारत अब होगा दुनिया का बेताज बादशाह, WHO प्रमुख से मिले जयशंकर
विश्व के मानस पटल पर भारत की साख लगातार बढ़ती जा रही है। आज पूरी दुनिया भारत की ओर भरोसे की नजरों से देख रही है। यही वजह है कि आने वाले समय में डब्ल्यूएचओ में भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है। वैश्विक स्वास्थ्य पहल में भारत से उम्मीदें बढ़ गई हैं।
यूरोप | Sep 13, 2024 11:12 am IST -
Advertisement
-
क्या है China-LAC सम्मेलन की रणनीति, जिसके लिए ब्राजील में बीजिंग के साथ जुटे अमेरिका समेत ये 17 देश
ब्राजील में चीन-एलएसी सम्मेलन में 17 देशों का जमावड़ा हुआ। इसमें लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों का जमावड़ा हुआ।
एशिया | Sep 12, 2024 03:59 pm IST -
Vote For Kamla Harris: इलेक्शन कैंपेन में भारतीयों ने लगाया 'नाचो-नाचो' का तड़का, सोशल मीडिया पर छाया ये Video
डेमोक्रेटिक बनाम रिपब्लिकन: अमेरिकी चुनाव धीरे-धीरे करीब आते जा रहा है और इस दौरान दोनों राजनीतिक दलों ने अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। हाल में इलेक्शन कैंपेन के तहत कमला हैरिस के समर्थन में एक गाना लॉन्च किया गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल न्यूज | Sep 10, 2024 09:01 pm IST -
Advertisement
-
शहबाज शरीफ ने अचानक कर दी "पाकिस्तान में आपातकाल" की घोषणा, वजह जान रह जाएंगे हैरान
पाकिस्तान में अचानक पीएम शहबाज शरीफ ने आपातकाल की घोषणा करके सबको चौंका दिया है। हालांकि यह शिक्षा आपातकाल है। पाकिस्तान में शिक्षा की स्थिति बहुत बदतर हो चुकी है।
एशिया | Sep 08, 2024 06:43 pm IST -
भारत के अंदाज पर फिदा हुआ संयुक्त राष्ट्र, UNGA अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा-बहुपक्षवाद का समर्थक है हिंदुस्तान
संयुक्त राष्ट्र ने एक बार फिर भारत की कार्यशैली की जमकर सराहना की है। यूएन महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि भारत बहुपक्षवाद का समर्थक है और वह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसलिए उसका भविष्य उज्जवल है।
अमेरिका | Sep 08, 2024 03:20 pm IST -
Explainer: इस खदान की खोज ने कैसे बदली रातों-रात कंगाल पाकिस्तान की किस्मत, क्या अरब जैसे अमीर हो जाएगा पड़ोसी?
पाकिस्तान को तेल और गैस के साथ सोने का भी विशाल भंडार मिला है। इससे अब कंगाल पाकिस्तान की रातों-रात किस्मत बदलने की उम्मीद है। पाकिस्तान इस तेल, गैस और सोने को बेचकर अरब देशों की तर्ज पर अमीर बन सकता है।
Explainers | Sep 08, 2024 03:00 pm IST -
अमेरिका के सबसे खतरनाक माने जाने वाले MQ-9 ड्रोन पर भी भारी पड़े यमन के हूतिये, बॉर्डर पर मार गिराने का दावा
यमन के हूतियों ने अपने देश के बॉर्डर पर अमेरिका के शक्तिशाली एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। इसके बाद अमेरिकी सेना ने यमन में हवाई हमलों को और तेज कर दिया है।
अन्य देश | Sep 08, 2024 01:49 pm IST