1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने 12 PCS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, जानिए अब क्या मिली नई जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट

योगी सरकार ने 12 PCS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, जानिए अब क्या मिली नई जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट

 Published : Jul 28, 2025 06:19 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 06:33 pm IST

PCS Officers Transfer in UP: उत्तर प्रदेश में 12 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जिन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उनकी लिस्ट सामने आई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 12 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल रविवार को किए गए 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले के बाद हुआ है। नए 12 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। अधिकारियों को विभिन्न जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

इन 12 पीसीएस अधिकारियों का किया गया ट्रांसफर

जिन 12 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उन अधिकारियों की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में अनूप कुमार, गरिमा सिंह और बृजेश कुमार त्रिपाठी का नाम शामिल है। 

  1. अनूप कुमार, संयुक्त निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय, लखनऊ
  2. यमुनाधर चौहान, अपर जिलाधिकारी (नगर), आगरा
  3. रामकेश सिंह, प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ
  4. बृजेश कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, लखनऊ
  5. श्रीमती गरिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), अमरोहा
  6. राकेश कुमार पटेल, अपर आयुक्त, लखनऊ मण्डल, लखनऊ
  7. दिग्विजय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), कासगंज
  8. राजेन्द्र बहादुर, नगर मजिस्ट्रेट, इटावा
  9. अम्बरीश कुमार बिन्द, अपर आयुक्त, मेरठ मण्डल, मेरठ
  10. संदीप कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), रामपुर
  11. रेशमा सहाय, उप जिलाधिकारी, कन्नौज
  12. रेणुका दीक्षित, उप जिलाधिकारी, इटावा

PCS ट्रांसफर अधिकारियों की लिस्ट
Image Source : REPORTER INPUT PCS ट्रांसफर अधिकारियों की लिस्ट
 

प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना है उद्देश्य

यह ट्रांसफर नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए हैं। इन ट्रांसफर का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है। अधिकारियों के ट्रांसफर नगरीय निकायों, राजस्व प्राधिकरणों, और चकबंदी जैसे विभागों में केंद्रित हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।