1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. समाजवादी पार्टी से एक ही परिवार के 5 सांसद लोकसभा में आएंगे नजर!

समाजवादी पार्टी से एक ही परिवार के 5 सांसद लोकसभा में आएंगे नजर!

 Published : Jun 04, 2024 08:40 pm IST,  Updated : Jun 04, 2024 08:42 pm IST

इस बार जो आसार नजर आ रहे हैं, उसके अनुसार समाजवादी पार्टी की तरफ से स्वर्गीय मुलायम सिंह (नेता जी) के परिवार से ही 5 लोग संसद में नजर आ सकते हैं। अभी तक नतीजों और रुझानों को देखें तो सपा ने यूपी में भाजपा की सीटों में बड़ी सेंध लगाई है।

dimple yadav akhilesh yadav- India TV Hindi
डिंपल यादव और अखिलेश यादव Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के परिणाम पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी। अभी नतीजों और रुझानों को देखें तो समाजवादी पार्टी ने यहां भाजपा की सीटों में बड़ी सेंध लगाई है। 2019 के मुकाबले भाजपा को इस बार यहां ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। समाजवादी पार्टी ने 23 सीटें जीत ली है। वहीं, 14 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी की तरफ से मैनपुरी से डिंपल यादव ने जीत दर्ज कर ली है। वह स्वर्गीय मुलायम सिंह (नेता जी) की बहू और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी हैं। उन्होंने भाजपा के जयवीर सिंह को 2,21,639 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी है।

फिरोजाबाद से जीते अक्षय यादव

बता दें कि इस बार जो आसार नजर आ रहे हैं, उसके अनुसार सपा की तरफ से स्वर्गीय मुलायम सिंह (नेता जी) के परिवार से ही 5 लोग संसद में नजर आ सकते हैं। मैनपुरी से डिंपल यादव की जीत के बाद लोगों की नजर फिरोजाबाद से राम गोपाल यादव के बेटे और सपा के उम्मीदवार अक्षय यादव पर टिकी थी जिन्होंने 89,312 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही बदायूं से आदित्य यादव, जो शिवपाल सिंह यादव के सुपुत्र हैं, वह आगे चल रहे हैं। साथ ही कन्नौज सीट से यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो होने के साथ स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव (नेता जी) के बेटे अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।

आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव की जीत

वहीं, आजमगढ़ सीट से भाजपा के उम्मीदवार और भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ को पछाड़ते हुए अभय राम यादव के बेटे और स्वर्गीय मुलायम सिंह के भतीजे धर्मेंद्र यादव जीत गए हैं। धर्मेंद्र यादव ने 1,61,035 वोटों के अंतर से शिकस्त दी है, उन्हें 5,08,239 वोट मिले हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के यह सभी नेता अगर चुनाव जीत जाते हैं तो एक ही परिवार के 5-5 सांसद लोकसभा में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें-

फिर पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? INDIA के साथ जाने की बात पर केसी त्यागी ने क्लियर किया स्टैंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।