1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला के पेट से निकला 7 किलो का ट्यूमर, डॉक्टर भी रह गए दंग

महिला के पेट से निकला 7 किलो का ट्यूमर, डॉक्टर भी रह गए दंग

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 20, 2024 12:36 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 12:36 pm IST

यूपी के हरदोई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के पेट से 7 किलो का ट्यूमर निकला है। जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए हैं।

7 kg tumor- India TV Hindi
महिला के पेट से निकला 7 किलो का ट्यूमर Image Source : INDIA TV

हरदोई: यूपी के हरदोई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के पेट से 7 किलो का ट्यूमर निकला है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक इस ट्यूमर को महिला के पेट से बाहर निकाला है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल एक महिला महीनों से पेट दर्द महसूस कर रही थी। उसने जब मेडिकल कॉलेज में महिला सर्जरी विभाग में दिखाया तो दंग रह गई। जब महिला का सिटी स्कैन किया गया तो उसमें 20 इंच की गांठ की पुष्टि की गई। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किया और इस 7 किलो के ट्यूमर को बाहर निकाला। 

मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर मधुरिका ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर 7 किलो की गांठ (ट्यूमर) को निकाला। महिला पूर्ण तरीके से स्वस्थ है और महिला की बच्चेदानी भी सुरक्षित है। मामला जनपद हरदोई के ब्लॉक भरखनी के ग्राम निजामपुर के निवासी उबैरा अली की 33 वर्षीय पत्नी शहाना का है। उन्हें काफी समय से पेट दर्द की समस्या बनी हुई थी। काफी समय से कई डॉक्टर का इलाज भी करवाया गया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला।

जब पत्नी को राहत नहीं मिली तो पति-पत्नी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां महिला को सर्जरी विभाग में देखा गया। कई जांच के उपरांत सीटी स्कैन में 20 इंच की गांठ की पुष्टि हुई। जिसको लेकर डॉक्टर ने महिला के ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों के द्वारा तैयार होने पर हरदोई मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर मधुरिका ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर 7 किलो की गांठ ट्यूमर को बाहर निकाला।

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए डॉक्टर मधुरिका ने बताया कि सिटी स्कैन में गांठ 20 इंच की दिखाई पड़ रही थी। ऑपरेशन के बाद 30 से 35 इंच भारी निकली। जिसका वजन करीब 7 किलो है। डॉक्टर ने बताया कि महिला पूर्ण तरीके से सुरक्षित है और उसकी बच्चेदानी भी सुरक्षित है। अभी तक महिला के कोई बच्चा नहीं है। ऑपरेशन के बाद परिजनों और डॉक्टर में खुशी की लहर देखने को मिली। (हरदोई से राम श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।