लखनऊ: यूपी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ डिवीजन के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए गए हैं। जिन स्टेशनों के नाम बदले गए हैं, उनके नाम कासिमपुर हाल्ट, जैश, मिसरौली, बानी, निहालगढ़, अकबरगंज, वजीरगंज हाल्ट, फुरसतगंज है।
Related Stories
क्या हैं स्टेशनों के नए नाम?
कासिमपुर हाल्ट का नाम बदलकर जायस सिटी, जैश का नाम बदलकर गुरु गोरखनाथ धाम, मिसरौली का नाम बदलकर मां कालिकन धाम कर दिया गया है। वहीं बानी का नाम बदलकर स्वामी परमहंस, निहालगढ़ का नाम बदलकर महाराजा बिजली पासी, अकबरगंज का नाम बदलकर मां अहोरवा भवानी धाम, वजीरगंज हाल्ट का नाम बदलकर अमर शहीद भाले सुल्तान और फुरसतगंज का नाम बदलकर तपेश्वरनाथ धाम कर दिया गया है।