1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीलीभीत में यूपी पुलिस और बदमाशों की बीच हुई मुठभेड़, एक लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर

पीलीभीत में यूपी पुलिस और बदमाशों की बीच हुई मुठभेड़, एक लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 28, 2026 05:15 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 05:15 pm IST

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में देर रात थाना बिलसंडा क्षेत्र के शीतलपुर मरोरी जंगल के पास मुखबिर की सूचना पर चेंकिंग करने पहुंची पुलिस टीम की बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया।

UP Police- India TV Hindi
यूपी पुलिस Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में देर रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई इस मुठभेड़ के दौरान एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया। पीलीभीत में देर रात थाना बिलसंडा क्षेत्र के शीतलपुर मरोरी जंगल के पास यूपी पुलिस की टीम मुखबिर की सूचना पर वहां चेंकिंग के लिए पहुंची थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा जंगल में भाग निकला। बदमाशों की फायरिंग में एक उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी भी घायल हुए। वहीं इस मुठभेड़ यूपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया।

घायल बदमाश की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

पीलीभीत में यूपी पुलिस और 2 बदमाशों के बीच चेंकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में घायल हुए एक बदमाश को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बदमाश की पहचान शिवम उर्फ सरबजीत के रूप में हुई है। वह हत्या, गैंगस्टर एक्ट समेत करीब एक दर्जन मुकदमों में वांछित था और कस्बा बिलसंडा में पप्पू गुप्ता हत्याकांड में भी उसकी मुख्य भूमिका बताई जा रही है। यूपी पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख का इनाम रखा हुआ था। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल, राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। वहीं मुठभेड़ के दौरान जंगल के रास्ते फरार होने वाले बदमाश की तलाश जारी है।

मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल

बाइक सवार बदमाशों के साथ हुई इस मुठभेड़ को लेकर पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने 28 तारीख को बिलसंडा में पप्पू गुप्ता हत्याकांड इस अभियुक्त की मुख्य भूमिका बताई जा रही थी, जिसमें आज मुठभेड़ के दौरान जब हमने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की तो ये बदमाश घायल हो गया था। इसके बाद हम पहले इसे CHC लेकर आए जिसके बाद जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने इनको मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मुठभेड़ के दौरान हमारे 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिनका इलाज हायर सेंटर में कराया जा रहा है। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई की जाएगी क्योंकि हमें भारी मात्रा में कारतूस मिलने के अलावा एक 32 बोर की पिस्टल भी बरामद हुई है।

(रिपोर्ट - कुलदीप कल्प)

ये भी पढ़ें

बहराइच में पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

लखनऊ: बीच सड़क पर शख्स ने महिला पर चाकू से किया हमला, सामने आया VIDEO; आरोपी फरार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।