1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. "100 विधायक लाइए, CM बन जाएं", अखिलेश यादव ने फिर दिया ऑफर, बोले- गोरखपुर में चल रहा है गोरखधंधा

"100 विधायक लाइए, CM बन जाएं", अखिलेश यादव ने फिर दिया ऑफर, बोले- गोरखपुर में चल रहा है गोरखधंधा

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 22, 2026 02:22 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 02:30 pm IST

अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे-जैसे पीड़ा बढ़ रही है, वैसे-वैसे PDA बढ़ रहा है। सीएम योगी पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गीता में कहा गया है कि जो माया में रहकर भी माया से दूर रहे, वही असली योगी होता है।

अखिलेश यादव- India TV Hindi
अखिलेश यादव Image Source : PTI

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे-जैसे पीड़ा बढ़ रही है, वैसे-वैसे PDA बढ़ रहा है। रोबो डॉग विवाद में घिरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी को लेकर उन्होंने कहा कि रोबोट तो है, लेकिन दिखता कैसा है, सीएम के वस्त्र से धोखा खा रहे हैं। 

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, "गीता में कहा गया है कि जो माया में रहकर भी माया से दूर रहे, वही असली योगी होता है। सिर्फ वस्त्र से योगी नहीं होता है।" उन्होंने आगे कहा कि पूज्य शंकराचार्य के साथ क्या हो रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अब बीस साल पुरानी फिल्में अंधेरे में देख रहे हैं और शंकराचार्य जैसे पूज्य संतों के खिलाफ घटिया आरोप लगा रहे हैं।

"गोरखपुर में 19 लोगों की आंखें चली गईं"

अखिलेश ने कहा कि रामभद्राचार्य जी के बारे में नहीं बोलना चाहिए। उनके खिलाफ हमारी सरकार ने धोखाधड़ी का मुकदमा वापस लिया था। सीएम योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि जापान जा रहे हैं, क्योटो नहीं जा रहे। वहां जाकर देखें। गोरखपुर का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में 19 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। गोरखपुर में गोरखधंधा चल रहा है। फिर से हमारा ऑफर है- "100 विधायक लाइए, सीएम बन जाएं।"

"बीजेपी वाले पहली रोटी कभी गाय को नहीं खिलाते"

अखिलेश ने आगे कहा, "राहुल गांधी से SPG हटाई, उनका घर छीना। हमारा भी घर छीना, इससे कमजोर नहीं हुए, बल्कि और मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले कभी पहली रोटी गाय को नहीं खिलाते, पहले खुद खाते हैं। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य को पहले सम्मान दिलाएंगे।

ये भी पढ़ें-

NSG हटाए जाने पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही बीजेपी

देश दहलाने की साजिश नाकाम... तमिलनाडु से गिरफ्तार कर दिल्ली लाए गए 6 आतंकी; बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।