1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'खेरेश्वर धाम मंदिर में मुस्लिम दुकानदारों की एंट्री बैन', परिसर में बेचे जा रहे थे महिलाओं के अंडरगारमेंट्स-VIDEO

'खेरेश्वर धाम मंदिर में मुस्लिम दुकानदारों की एंट्री बैन', परिसर में बेचे जा रहे थे महिलाओं के अंडरगारमेंट्स-VIDEO

 Published : Feb 23, 2026 10:38 am IST,  Updated : Feb 23, 2026 10:58 am IST

शंकर जी के मंदिर में मुस्लिम दुकानदार द्वारा महिलाओं के अंडरगारमेंट्स बेचे जाने के बाद विवाद काफी बढ़ गया। मंदिर परिसर में करणी सेना के समर्थकों ने नारेबाजी की। पुलिस ने इस मामले में 3 को गिरफ्तार किया है।

खेरेश्वर धाम मंदिर में मुस्लिम नहीं लगा पाएंगे दुकान- India TV Hindi
खेरेश्वर धाम मंदिर में मुस्लिम नहीं लगा पाएंगे दुकान Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक शिव मंदिर में बवाल काफी बढ़ गया। अलीगढ़ के खेरेश्वर धाम मंदिर में महाशिवरात्रि मेले के दौरान विवाद हुआ था। वहीं, अब मंदिर कमेटी ने परिसर में मुस्लिम दुकानदारों की दुकान लगाने पर रोक लगा दी है। 

पहले 'अमन' फिर 'अरमान' नाम बताया

मेले में एक युवक द्वारा महिलाओं के अंडरगारमेंट्स बेचने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। आरोप है कि युवक ने पहले अपना नाम ‘अमन’ और बाद में ‘अरमान’ बताया था। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मंदिर परिसर में पहुंच कर हंगामा किया।

करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन

मंदिर परिसर में मुस्लिम दुकानदारों द्वारा महिलाओं के अंडरगारमेंट्स बेचने की जानकारी करनी सेना को हुई तो विवाद और ज्यादा गरमा गया। वहां मौजूद करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव ने माइक लेकर उस पर विरोध करना शुरू कर दिया। 

3 की गिरफ्तारी के बाद मुस्लिम दुकानदारों की एंट्री बैन

करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव ने मुसलमान के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक भड़काऊ बयानबाजी भी की। इसको लेकर पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव सहित 3 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब मंदिर समिति ने मुस्लिम दुकानदारों के खिलाफ दुकान लगाने पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

अलीगढ़ से प्रदीप की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

'शंकराचार्य पर मुकदमे की जांच यूपी से बाहर हो', अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आए प्रकाशानंद महाराज-VIDEO

VIDEO: बिजनौर के मीना बाजार में कपड़े पर 'महायुद्ध', दुकानदार-ग्राहक के गुट में चले लात-घूंसे और पत्थर

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।