Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़: शादी समारोह के खाने के काउंटर पर 'बीफ' लिखा देख भड़के मेहमान, कई हिरासत में, BJP ने की कार्रवाई की मांग

अलीगढ़: शादी समारोह के खाने के काउंटर पर 'बीफ' लिखा देख भड़के मेहमान, कई हिरासत में, BJP ने की कार्रवाई की मांग

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Dec 01, 2025 05:48 pm IST, Updated : Dec 01, 2025 05:53 pm IST

शादी में खाने के काउंटर में बीफ लिखा देख मेहमान भड़क गए। विवाद बढ़ता देख पुलिस की टीम भी आ गई। खाद्य विभाग ने बीफ लिखे खाने के सैंपल को जांच के लिए भेजा है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक तस्वीर

अलीगढ़ शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान उस समय तनाव बढ़ गया, जब मेहमानों ने खाने के काउंटर पर लगे स्टीकर पर ‘बीफ करी’ लिखा देखा। इस मामले में पुलिस ने बताया कि रविवार रात दो मेहमान आकाश और गौरव कुमार ने ‘बीफ करी’ लिखे होने पर आपत्ति जताई। उसका वीडियो बनाने की कोशिश की, जिसके बाद बीच-बचाव के दौरान झगड़ा हो गया। 

कई लोगों को लिया गया हिरासत में

सूचना मिलने पर पुलिस दल व खाद्य एवं ओषधि प्रशासन (FDA) के अधिकारी समारोह स्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक जांच के लिए खाने के नमूने एकत्र किए। पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने बताया कि खाने का ठेका लेने वाले ‘कैटरर’ और झगड़े में शामिल दो अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में रात में ही रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा, 'फॉरेंसिक रिपोर्ट से ही यह पता चलेगा कि मांस किसका था। अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।' 

कैटरर के खिलाफ दी गई लिखित में शिकायत

मेहमान गौरव कुमार ने ‘कैटरर’ के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी है, जिसमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि ‘बीफ’ शब्द को लेकर अक्सर भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है, क्योंकि इसका उपयोग भैंस के मांस और गाय के मांस दोनों के लिए किया जाता है। इससे कई बार तनाव की स्थिति बन जाती है। 

बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी फैलते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता सिविल लाइंस थाने पर इकट्ठा हो गए और कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। थाने पहुंचे बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता सलमान शाहिद ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर ‘दादागिरी’ जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया। (भाषा के इनपुट के साथ)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement