1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली हिंसा केस में तौकीर रजा की जमानत खारिज, कोर्ट बोला- 'सर तन से जुदा' नारा भारत की आजादी को देता है चुनौती

बरेली हिंसा केस में तौकीर रजा की जमानत खारिज, कोर्ट बोला- 'सर तन से जुदा' नारा भारत की आजादी को देता है चुनौती

 Reported By: Imran Laeek
 Published : Sep 07, 2026 10:51 pm IST,  Updated : Sep 07, 2026 11:05 pm IST

मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका खारिज करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि इस तरह का नारा लोगों को सशस्त्र विद्रोह के लिए उकसाता है।

मौलाना तौकीर रजा- India TV Hindi
मौलाना तौकीर रजा Image Source : PTI

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने सोमवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर बेहद सख्त टिप्पणी की। हाई कोर्ट ने कहा कि 'सर तन से जुदा' नारा भारत की आजादी को चुनौती देता है। इसकी तुलना 'अल्लाहु-अकबर', 'जय श्री राम' से नहीं की जा सकती है।

जानिए क्या बोला इलाहाबाद हाई कोर्ट?

26 सितंबर 2025 को बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा खान को मुख्य आरोपी बनाया गया है। हाई कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि "गुस्ताख-ए-नबी के एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा" नारे की तुलना "नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु-अकबर", "जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल", "जय श्री राम" या "हर हर महादेव" जैसे धार्मिक नारों से नहीं की जा सकती है।

संप्रभुता और अखंडता को चुनौती देने वाला नारा

कोर्ट ने कहा कि ये नारे भगवान या गुरु के प्रति सम्मान दिखाते हैं, लेकिन "सर तन से जुदा" नारा "कानून के अधिकार और भारत की संप्रभुता और अखंडता को चुनौती देने के अलावा कुछ नहीं है और लोगों को "हथियार विद्रोह के लिए उकसाता है जो कानून के तहत सज़ा के लायक है।"

कोर्ट ने कहा कि इस तरह का नारा लोगों को सशस्त्र विद्रोह के लिए उकसाता है, जो कानून के तहत दंडनीय है। कोर्ट ने यह भी कहा कि मौलाना तौकीर रजा की ओर से लोगों को इस तरह एकत्र होने के लिए बुलाना और इसके बाद हुई घटनाओं को देखते हुए इस स्तर पर उन्हें जमानत देना उचित नहीं है।

26 सितंबर 2025 को हुई थी बरेली में हिंसा

बता दें कि बरेली में 26 सितंबर 2025 को हिंसा हुई थी। अभियोजन के मुताबिक, भीड़ के जुटने, पुलिस के साथ टकराव, पथराव और पेट्रोल बम फेंके जाने की घटनाएं हुई थीं। मामले में मौलाना तौकीर रजा को प्रमुख आरोपी बनाया गया है।

सोमवार को हाईकोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा के साथ डॉक्टर नफीस की जमानत याचिका भी खारिज कर दी, जबकि मामले के अन्य आरोपियों को जमानत मिलने की जानकारी सामने आई है।

ये भी पढ़ें: 

अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर हमला, बोले- ‘हाईवे इसलिए बना रहे ताकि इनकी जेब भर जाए’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।