1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Amethi Election Result 2024: अमेठी में स्मृति ईरानी VS किशोरी लाल शर्मा, कौन चल रहा आगे? यहां जानें

Amethi Election Result 2024: अमेठी में स्मृति ईरानी VS किशोरी लाल शर्मा, कौन चल रहा आगे? यहां जानें

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 04, 2024 08:00 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 08:00 am IST

यूपी के अमेठी में दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है। यहां बीजेपी से स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं, वहीं कांग्रेस की तरफ से किशोरी लाल शर्मा चुनावी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला इन दोनों के बीच में ही है।

Amethi- India TV Hindi
स्मृति ईरानी VS किशोरी लाल शर्मा Image Source : INDIA TV GFX

अमेठी: यूपी के अमेठी का लोकसभा चुनाव काफी दिलचस्प है। यहां बीजेपी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं। वहीं कांग्रेस से किशोरी लाल शर्मा और बसपा से नन्हे सिंह चौहान मैदान में हैं। 2019 के चुनावों में स्मृति ईरानी ने यहां से जीत हासिल की थी और कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी को हराया था। इस बार कांग्रेस ने स्मृति का मुकाबला करने के लिए किशोरी लाल शर्मा पर भरोसा जताया है।

पिछले चुनावों के क्या थे नतीजे?

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की स्मृति ईरानी ने इस सीट पर 55,120 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 50.00 % वोट शेयर के साथ 468,514 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी को हराया था। राहुल को इस चुनाव में 413,394 वोट (43.84 %) मिले थे। 

वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को 46.71 % वोट शेयर के साथ 408,651 वोट मिले थे। बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी को 300,748 वोट (34.38 %) मिले थे। राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को 107,903 वोटों के अंतर से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।