1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अमेठी: दो सगे भाइयों को एक साथ आई मौत, मुकदमे की पैरवी कर वकील संग लौट रहे थे घर

अमेठी: दो सगे भाइयों को एक साथ आई मौत, मुकदमे की पैरवी कर वकील संग लौट रहे थे घर

 Published : Jan 09, 2024 11:04 am IST,  Updated : Jan 09, 2024 11:04 am IST

रामसमुझ मौर्य और उनके भाई तुंग नाथ मौर्य मुकदमे की पैरवी में अपने वकील के साथ जिला मुख्यालय गौरीगंज गए हुए थे। देर शाम को दोनों अपने वकील पंकज कुमार के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे तभी हादसा हो गया।

दो सगे भाइयों की मौत हो...- India TV Hindi
दो सगे भाइयों की मौत हो जाने से कोहराम मच गया है। Image Source : SOCIAL MEDIA

यूपी में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई और एक वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के दो भाई एक साथ गुजर जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा सोमवार देर शाम को हुआ, जब क्षेत्र के कंजास गांव निवासी 65 वर्षीय रामसमुझ मौर्य और उनके भाई तुंग नाथ मौर्य (60) मुकदमे की पैरवी में अपने वकील के साथ जिला मुख्यालय गौरीगंज गए हुए थे। देर शाम को दोनों अपने वकील सुलतानपुर जिले के इसौली, कारीभीत निवासी पंकज कुमार के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे।

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर

पुलिस ने बताया कि मुसाफिरखाना के नागेसरगंज अंडरपास के पास उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी और चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ट्रक मुसाफिरखाना से गौरीगंज की तरफ जा रहा था। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार तीनों लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामसमुझ व तुंगनाथ को मृत घोषित कर दिया। 

वकील अस्पताल में भर्ती

गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता पंकज को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मुसाफिरखाना के थाना प्रभारी निरीक्षक (SHO) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए ट्रक की तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।