1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पकड़ी गईं गालीबाज 'भाभीजान', आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

पकड़ी गईं गालीबाज 'भाभीजान', आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 04, 2026 08:39 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 08:39 pm IST

Amroha Bhabhijan Arrest: अमरोहा पुलिस ने खुद को 'भाभीजान' कहने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आपत्तिनजक वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है। जानें अमरोहा का ये पूरा मामला क्या है।

Amroha Bhabhijan Arrest- India TV Hindi
वीडियो में आपत्तिजनक भाषा बोलने वाली समरीन निशा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Image Source : REPORTERS INPUT

अमरोहा: यूपी के अमरोहा में माहौल तब गर्म हो गया जब खुद को 'भाभीजान' कहने वाली महिला का अपशब्दों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और अश्लील भाषा का वीडियो वायरल करने वाली 'भाभीजान' यानी समरीन निशा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में समरीन निशा ने भगवाधारियों का नाम लेकर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा बोलते हुए गालियां तक दी थीं।

समरीन ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया वायरल

इस आपत्तिजनक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बीते मंगलवार को अमरोहा के रहने वाले प्रतीक शर्मा ने अमरोहा देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर में बताया गया था कि समरीन निशा जिनकी उम्र लगभग 30 साल है, वह सुल्तानपुर इंतजाम अली गांव की रहने वाली हैं जो अमरोहा देहात थाना इलाके में पड़ता है। समरीन निशा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसमें हिंदू धर्म और समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया।

'भाभीजान' ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी

हालांकि, उस आपत्तिजनक वीडियो पर लोगों की तरफ से की गईं तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद समरीन निशा का एक अन्य वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह माफी मांगती हुई दिख रही हैं। उसमें उन्होंने आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट करने की बात कहते हुए आगे से ऐसी गलती नहीं करने को लेकर भी कहा था। लेकिन तब तक ये मामला गंभीर हो चुका था।

पुलिस ने समरीन निशा पर लिया एक्शन

पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना अमरोहा देहात में मुकदमा दर्ज कर लिया। बीएनएस की धारा 299 और आईटी एक्ट के तहत समरीन निशा के खिलाफ रिपोर्ट रजिस्टर की। इसके बाद कानूनी कार्रवाई करते आरोपी समरीन निशा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और किसी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी।

(इनपुट- राजीव शर्मा)

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद में पत्नी ने करवा दी पति की हत्या, बोली- 'मुझे प्रेमी से मिलने नहीं देता था, पीटता था...'

मथुरा: वृंदावन में भागवत की शिक्षा लेने आए 25 साल के युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, सुसाइड की आशंका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।