1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: अमरोहा में दबंग युवकों ने बाजार में चढ़ा दी लोगों पर थार, वीडिया देख सिहर जाएंगे आप

VIDEO: अमरोहा में दबंग युवकों ने बाजार में चढ़ा दी लोगों पर थार, वीडिया देख सिहर जाएंगे आप

 Published : Sep 10, 2024 10:14 pm IST,  Updated : Sep 10, 2024 10:14 pm IST

अमरोहा से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक थार लोगों पर कुचलती नजर आ रही है। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Amroha- India TV Hindi
अमरोहा में दबंग युवकों ने बाजार में चढ़ा दी लोगों पर थार Image Source : SCREENGRAB

यूपी के जिला अमरोहा में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक थार लोगों की भीड़ को रौंदती हुई नजर आ रही है। कुछ लोग भी उस गाड़ी के पीछे भागते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि लोग इसे मेले का वीडियो बता रहे हैं लेकिन पुलिस ने इस वीडियो को साप्ताहिक बाजार का बताया है। साथ ही पुलिस ने गाड़ी दौड़ाने वालों को गिरफ्तार कर लिया है।

चढ़ा दी लोगों पर गाड़ी

वायरल वीडियो अमरोहा के गजरौला हाईवे स्थित गांव शहबाजपुर डोर का है। बताया जा रहा कि घटना सोमवार शाम की है। यहां बाजार में कुछ दबंग किस्म के युवकों ने भीड़ होने के कारण लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी जिसमें कई लोग घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर घायल परिवार के लोगों का कहना है कि दबंग कार चालक ने छड़ी का मेला देखकर आ रहे लोगों पर कार चढ़ा दी थी।

कई लोग हुए घायल

आगे कहा कि इसमें सचिन, राजेश, राहुल, राजपाल, कमला देवी, चंद्रपाल, गांधी समेत अन्य कई और युवक घायल हुए हैं। डॉक्टरों ने तीन की हालत गंभीर होता देख अमरोहा के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस ने दी ये जानकारी

जबकि पुलिस ने बताया की वायरल वीडियो 8 सितंबर का है। साप्ताहिक बाजार में थार गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद युवकों ने लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी और फिर भाग गए। मामला संज्ञान में आने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया और गाड़ी सवार युवकों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। 

(इनपुट- राजीव शर्मा)

ये भी पढ़ें:

बच्चा चोर समझकर दौड़ाया, तो ओवरब्रिज से कूदा युवक; मौत का LIVE VIDEO आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।