1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में टोल को लेकर भड़का ड्राइवर, बुलडोजर से मचाई तोड़फोड़, पढ़ें पूरा मामला

यूपी में टोल को लेकर भड़का ड्राइवर, बुलडोजर से मचाई तोड़फोड़, पढ़ें पूरा मामला

 Published : Jun 11, 2024 03:56 pm IST,  Updated : Jun 11, 2024 09:40 pm IST

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एक घटना सामने आई जिसमें टोल मांगने पर एक ड्राइवर इतना ज्यादा भड़क गया कि उसने टोल प्लाजा पर बुलडोजर से तोड़फोड़ मचा दी।

टोल प्लाजा पर बुलडोजर से तोड़फोड़।- India TV Hindi
टोल प्लाजा पर बुलडोजर से तोड़फोड़। Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश में टोल को लेकर विवाद का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राज्य के हापुड़ में टोल प्लाजा पर टोलकर्मी द्वारा टोल मांगने से एक ड्राइवर इतना भड़क गया कि उसने अपने बुलडोजर से कथिक तौर पर पूरे टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ मचा दी। ये पूरी घटना मंगलवार की सुबह हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, बुलडोजर का चालक नशे में धुत था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि बदायूं निवासी आरोपी धीरज पिलखुवा ईंट भट्टे पर काम करता था। वह जेसीबी लेकर हापुड़ की ओर से छिजारसी टोल प्लाजा पर आया था। जब टोलकर्मी ने उससे टोल शुल्क की मांग तो वह भड़क गया। उसने टोल प्लाजा के केबिन पर जेसीबी बुलडोजर से तोड़फोड़ शुरू कर दी और देखते ही देखते दो केबिन को नष्ट कर दिया।

नशे में धुत था आरोपी

इस पूरी घटने के बीच टोल कर्मियों ने जैसे तैसे भागकर अपनी जान बचाई। तोड़फोड़ मचाने के बाद जेसीबी का ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जेसीबी की तलाश शुरू की और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी धीरज घटना के समय नशे में धुत था।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें देखा गया कि जेसीबी चालक अनियंत्रित होकर पिलखुवा टोल पर तोड़फोड़ कर रहा है और टोल कर्मियों को चोट पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी जेसीबी को भी जब्त कर लिया गया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- युवती को घर से उठा ले गए उसके चाचा, हत्या कर दरवाजे पर फेंका शव


यूपी कैबिनेट में 41 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, ट्रांसफर पॉलिसी पास, अब किए जा सकेंगे तबादले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।