1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अतीक-अशरफ मर्डर केस: एसआईटी ने बांदा से तीन लोगों को हिरासत में लिया, तीनों आरोपी लवलेश के दोस्त

अतीक-अशरफ मर्डर केस: एसआईटी ने बांदा से तीन लोगों को हिरासत में लिया, तीनों आरोपी लवलेश के दोस्त

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 20, 2023 09:53 am IST,  Updated : Apr 20, 2023 10:58 am IST

तीनों इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी लवलेश तिवारी के दोस्त हैं। एसआईटी इंस्पेक्टर की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई है।

यूपी पुलिस...- India TV Hindi
यूपी पुलिस प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : पीटीआई

लखनऊ: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में बड़ी खबर ये है कि एसआईटी ने बांद से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी लवलेश तिवारी के दोस्त हैं। एसआईटी इंस्पेक्टर की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई है। तीनों को बांदा रेलवे स्टेशन से हिलासत में लिया गया है। तीनों आपस में दोस्त हैं। इस बीच एसआईटी की टीम हमीरपुर और कासगंज भी पहुंची है।

क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी एसआईटी

उधर इस मामले की जांच कर रही एसआईटी लखनऊ की फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी। इसके लिए अतीक अशरफ की हत्या के आरोपियों को लेकर एसआईटी की टीम घटनास्थल पर जाएगी। इस बीच कॉल्विन अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं मौका-ए-वारदात की वीडियोग्राफी भी कराई जा सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।