1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अतीक अहमद के बेटे के एक्सीडेंट का LIVE वीडियो, पलक झपकते ही हवा में उछली क्रेटा कार, 2 मिनट तड़पता रहा अबान

अतीक अहमद के बेटे के एक्सीडेंट का LIVE वीडियो, पलक झपकते ही हवा में उछली क्रेटा कार, 2 मिनट तड़पता रहा अबान

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 12, 2026 09:32 am IST,  Updated : Aug 12, 2026 09:32 am IST

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। उस दर्दनाक सड़क हादसे का अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसकी क्रेटा कार कई फीट हवा में उछलते दिख रही है।

पीछे चल रही कार के...- India TV Hindi
पीछे चल रही कार के डैशबोर्ड कैमरे में कैद हुआ हादसा। Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के झांसी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे का अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे माफिया अतीक अहमद का छोटा बेटा अबान अहमद जिस क्रेटा कार में सवार था, वह अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराती है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई फीट हवा में उछल गई। हादसे में अबान अहमद और ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। खास बात ये है कि हादसे का पूरा घटनाक्रम पीछे चल रही कार के डैशबोर्ड कैमरे में कैद हो गया।

कई फीट हवा में उछली क्रेटा, सड़क पर मची चीख-पुकार

वीडियो झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली का है। सड़क पर एक क्रेटा कार आगे-आगे जा रही है और उसके ठीक पीछे चल रही दूसरी कार के डैशबोर्ड कैमरे में सबकुछ रिकॉर्ड हो रहा है। अचानक आगे चल रही क्रेटा कार बेकाबू होती है। कार सड़क के डिवाइडर से जोरदार तरीके से टकराती है। टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि क्रेटा कई फीट हवा में उछल जाती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। चंद सेकेंड में सड़क पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच जाती है।

भाई से मिलने जा रहा था, रास्ते में हुआ ये भयावह हादसा

इसी कार में अतीक अहमद का छोटा बेटा अबान अहमद सवार था। बताया जा रहा है कि अबान अपने भाई अली अहमद से झांसी जेल में मिलने के लिए जा रहा था लेकिन जेल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ये दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में अबान अहमद और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोगों ने अबान को कार से बाहर निकाला, लेकिन तड़पते हुए 2 मिनट में उसकी सांसें थम गईं। उसके मुंह से इतना ही निकल पाया- "मेरा नाम अबान है... मुझे बचा लो।" मुंह से इतना ही निकल पाया। ये माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के आखिरी शब्द थे।

देखें वीडियो-

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि हादसे का ये पूरा घटनाक्रम पीछे चल रही कार में लगे डैशबोर्ड कैमरे में कैद हो गया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अबान को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अबान के जेल में बंद दोनों भाई उमर और अली पैरोल पर जनाजे में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

वहीं, आपको बता दें कि इससे पहले अप्रैल में माफिया अतीक अहमद के भाई के गनर रह चुके इरफान गद्दी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या हुई थी। गोली इरफान के सीने में लगी, जिससे वो सड़क पर ही काफी देर तक तड़पता रहा।

(डिस्क्लेमर- इंडिया टीवी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)

(रिपोर्ट- आकाश राठौड)

यह भी पढ़ें-

भाई अबान को सुपुर्द-ए-खाक कर गले लगे और फूट-फूटकर रोए अतीक अहमद के तीनों लड़के, VIDEO वायरल

ढाई साल और खत्म हो गया अतीक का कुनबा: कौन दुनिया में नहीं, कौन जेल में और कौन अब भी फरार?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।