1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP के औरेया में बड़ा हादसा, स्कूल बस पलटी, 3 दर्जन से ज्यादा बच्चे थे सवार; मची चीख-पुकार

UP के औरेया में बड़ा हादसा, स्कूल बस पलटी, 3 दर्जन से ज्यादा बच्चे थे सवार; मची चीख-पुकार

 Published : Aug 05, 2023 08:47 am IST,  Updated : Aug 05, 2023 08:51 am IST

घटना औरेया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के भेसोल की है। बच्चों की चीख-पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर इकट्ठा हो गई।

bus accident- India TV Hindi
स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी Image Source : INDIA TV

यूपी के औरैया जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना में 3 दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं। कई बच्चों को गंभीर चोटें भी आई है। बच्चों की चीख-पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर इकट्ठा हो गई।

घटना फफूंद थाना क्षेत्र के भेसोल की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले गए।

(रिपोर्ट- दीपेंद्र सिंह)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।