1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या पुलिस की जांच में तीन गाड़ियां शामिल, अविनाश के साथ उसके भाई और अनुकल्प पर भी कसा शिकंजा

अयोध्या पुलिस की जांच में तीन गाड़ियां शामिल, अविनाश के साथ उसके भाई और अनुकल्प पर भी कसा शिकंजा

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 03, 2026 11:38 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 11:38 pm IST

अयोध्या पुलिस राम मंदिर चंदा चोरी से जुड़े मामले में तीन गाड़ियों की जांच कर रही है। इनका इस्तेमाल चोरी के पैसे लाने के लिए किया जाता था। ये कारें भी चोरी के पैसों से ही खरीदी गई थीं।

Ram Temple- India TV Hindi
राम मंदिर Image Source : PTI

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे अयोध्या जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। 13 घंटे की रिमांड के दौरान पुलिस ने अविनाश शुक्ला से लगातार सवाल-जवाब किए। पुलिस को जांच के दौरान बड़ी कामयाबी भी मिली है। अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर पुलिस ने एक गाड़ी बरामद की गई है। अविनाश के प्रतापगढ़ वाले घर से कार बरामदगी हुई है।

आरोप है कि इस कार का इस्तेमाल चोरी की रकम को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। पुलिस को ये भी शक है कि ये गाड़ी चढ़ावा चोरी के पैसों से ही खरीदी गई। बरामद की गई ब्रेजा कार अविनाश के भाई अभिषेक के नाम पर रजिस्टर्ड है। इससे पहले दिन में पुलिस ने अविनाश को योग सेंटर ले जाकर भी जांच की थी। अविनाश शुक्ला इसी योग सेंटर में रहता था और 5 जून को छापेमारी के दौरान अविनाश के बक्से से 5 लाख रुपये मिले थे।

शनिवार को दूसरे आरोपी की कस्टडी मांग सकती है पुलिस

अयोध्या पुलिस की टीम अविनाश को 12 कोसी परिक्रमा मार्ग और कौशलपुरी योग सेंटर में लेकर गई थी। इस दौरान खुलासा हुआ कि गुरुवार को अविनाश के रिश्तेदार के नाम की जो ब्रीजा कार पुलिस ने बरामद की थी, वह गाड़ी सेकेंड हैंड खरीदी गई थी। अयोध्या पुलिस की जांच में तीन गाड़ियां शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को पूछताछ को आगे बढ़ाते हुए पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपियों में से किसी और आरोपी की पुलिस कस्टडी की मांग कर सकती है। 

गाड़ी खरीदने से पहले गिरफ्तार हुआ अनुकल्प

अनुकल्प की गाड़ियों की भी जांच अयोध्या पुलिस कर रही है। अनुकल्प ने हाल में एक सफेद रंग की डिजायर गाड़ी बुक की थी और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी। सूत्रों के मुताबिक अनुकल्प ने चोरी के पैसों से एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बुक की थी। इस गाड़ी को खरीदने से पहले अनुकल्प को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक ये डिजायर और स्कॉर्पियो गाड़ी चंदा चोरी के पैसों से ली गई थी। 

अविनाश के भाई के नाम पर थी गाड़ी

पुलिस ने अविनाश की गाड़ी को चोरी की रकम से खरीदी गई संपत्ति मानते हुए जब्त कर लिया है। पुलिस अब ये भी जांच कर रही है कि चोरी की रकम से और कौन-कौन सी संपत्तियां खरीदी गई थी। ये गाड़ी अविनाश के नाम पर नहीं बल्कि उसके भाई अभिषेक के नाम पर है। अभिषेक अयोध्या में प्राइमरी सरकारी टीचर है। पुलिस ने अभिषेक से योग केंद्र में पूछताछ की थी पर उसको छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें-

सोना-चांदी और VVIP दर्शन में होता था बड़ा 'खेला', राम मंदिर चंदा चोरी जांच में क्या खुलासा हुआ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर RSS का पहला रिएक्शन, कहा- राम भक्तों की भावना को आघात पहुंचा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।