1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 55 की उम्र में 7वीं शादी की तैयारी, पिता को रोकने के लिए नाबालिग बेटे ने किया ये काम

55 की उम्र में 7वीं शादी की तैयारी, पिता को रोकने के लिए नाबालिग बेटे ने किया ये काम

 Published : Mar 09, 2026 06:42 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 06:42 pm IST

नाबालिग बेटे ने बताया कि 2024 में उसके पिता ने छठवीं शादी की थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही पत्नी ने जमीन अपने नाम कराने और जेवर की मांग शुरू कर दी। जब पिता ने जमीन और जेवर देने से इनकार किया तो वह घर छोड़कर चली गई। अब सातवीं शादी के लिए वह लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FREEPIK

यूपी के आजमगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले नाबालिग बेटे ने अपने ही 55 वर्षीय पिता पर सातवीं शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया है। बेटे ने अहरौला थाने में तहरीर देकर पिता की शादी पर रोक लगाने की मांग की है। बेटे का आरोप है कि उसके पिता अब तक 6 शादियां कर चुके हैं और सातवीं शादी के लिए जमीन बेचने तक की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले नाबालिग छात्र ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसके 55 वर्षीय पिता अब तक छह शादियां कर चुके हैं और अब सातवीं शादी करने की तैयारी में लगे हैं। पीड़ित बेटे का कहना है कि उसके पिता ने उसकी मां से तीसरी शादी की थी, जबकि उससे पहले दो शादियां कर चुके थे।

2024 में की थी छठवीं शादी

बेटे के मुताबिक 2024 में पिता ने छठवीं शादी की थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही पत्नी ने जमीन अपने नाम कराने और जेवर की मांग शुरू कर दी। जब पिता ने जमीन और जेवर देने से इनकार किया तो वह घर छोड़कर चली गई।

नाबालिग बेटे ने अपने 55 वर्षीय पिता पर सातवीं शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया।
Image Source : REPORTER INPUTनाबालिग बेटे ने अपने 55 वर्षीय पिता पर सातवीं शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया।

'शादी के लिए जमीन बेचने की कोशिश'

पीड़ित बेटे का आरोप है कि अब उसके पिता सातवीं शादी के लिए लोगों से संपर्क कर रहे हैं और इसके लिए बची हुई जमीन बेचने की भी कोशिश कर रहे हैं। बेटे का कहना है कि पिता ने जमीन बेचने के लिए किसी व्यक्ति से 50 हजार रुपये एडवांस भी ले लिया है।

बेटे ने यह भी बताया कि उसके पिता पहले ही आधे से ज्यादा जमीन गिरवी रख चुके हैं और कई बार उसने खुद पिता का कर्ज चुकाया है।

फिलहाल वह 12वीं कक्षा का छात्र है और परीक्षा देने के लिए घर आया हुआ है। इसी दौरान उसे पिता की सातवीं शादी की तैयारी की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दी है।

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में जमीन और विरासत के बंटवारे को लेकर विवाद की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन के मुताबिक जनसुनवाई के दौरान एक आवेदक की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें उसके पिता द्वारा सातवीं शादी करने की बात और अन्य आरोप लगाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में भूमि और वरासत के बंटवारे को लेकर विवाद सामने आया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट- रवि सिंह)

यह भी पढ़ें-

मिस इंडिया अर्थ फेम सायली सुर्वे की हिंदू धर्म में वापसी, 'अतेज़ा' से फिर बनीं 'आद्या'; VIDEO

8, 6 और 5 वर्ष की बच्चियों की हत्या, पिता ने तीनों बेटियों को झील में डुबोया; ऐसे हुआ खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।