1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Azamgarh Election Result 2024: आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव निरहुआ VS धर्मेंद्र यादव, कौन चल रहा आगे? यहां जानें

Azamgarh Election Result 2024: आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव निरहुआ VS धर्मेंद्र यादव, कौन चल रहा आगे? यहां जानें

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 04, 2024 08:00 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 08:00 am IST

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला टक्कर का है। दरअसल भाजपा ने यहां से दिनेश लाल यादव निरहुआ को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव को यहां से टिकट दिया है।

Azamgarh lok sabha election result 2024 vote counting live chunav updates leading trailing candidate- India TV Hindi
दिनेश लाल यादव निरहुआ VS धर्मेंद्र यादव Image Source : INDIA TV

यूपी के आजमगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव काफी दिलचस्प बना हुआ है। यहां भाजपा ने दिनेश लाल यादव निरहुआ को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां से अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की थी। इस दौरान दिनेश लाल यादव को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन साल 2022 में यहां उपचुनाव हुए जिसमें धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा और दिनेश लाल यादव ने जीत दर्ज की थी। 

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव को 35.43 फीसदी वोट शेयर के साथ 3,40,306 वोट मिले थे। जबकि भाजपा उम्मीदवार रमाकांत यादव को 2,77,102 वोट मिले थे जो कि 28.85 फीसदी था। मुलायम सिंह यादव ने रमाकांत यादव को 63,204 मतों के अंतर से हराया था। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव को 6,21,578 वोट मिले थे। उन्होंने 2,59,874 वोटों से दिनेश लाल यादव को इस सीट पर हराया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।