1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सास का नहाते हुए वीडियो बनाकर प्लॉट मांग रहा था दामाद, मां-बेटी ने ऐसे रचा 'परफेक्ट मर्डर' का प्लान

सास का नहाते हुए वीडियो बनाकर प्लॉट मांग रहा था दामाद, मां-बेटी ने ऐसे रचा 'परफेक्ट मर्डर' का प्लान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 14, 2025 11:26 pm IST,  Updated : Oct 14, 2025 11:26 pm IST

बागपत से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। हत्या की मुख्य वजह संपत्ति विवाद और ब्लैकमेलिंग थी, जिसकी वजह से पत्नी और सास ने मिलकर एक शख्स की हत्या कर दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PIXABAY.COM

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसमें पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या की मुख्य वजह संपत्ति विवाद और ब्लैकमेलिंग थी।

बिनौली थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) राकेश कुमार शर्मा ने मंगलवार को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव जिवाना गुलियान में रविवार सुबह सोनू (35) नाम के शख्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक के भाई मोनू की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक सोनू का अपनी सास सरोज के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी सोनिया और उसकी मां सरोज ने कबूल किया कि उन्होंने मिलकर सोनू की हत्या की। पूछताछ के दौरान पत्नी सोनिया ने बताया कि उसकी मां (सरोज) उसके साथ रहती थी और उन्होंने कुछ समय पहले तीन लाख रुपये में एक प्लॉट खरीदा था, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। सोनू लगातार अपनी सास पर दबाव बना रहा था कि वह प्लॉट उसके नाम कर दें।

पुलिस के मुताबिक, सोनिया ने बताया कि एक बार जब उसकी मां स्नान कर रही थी, तो सोनू ने उनका वीडियो बना लिया था। इस वीडियो को दिखाकर वह धमकी देता था कि यदि प्लॉट उसके नाम नहीं किया गया, तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा। इस ब्लैकमेलिंग से मां और बेटी दोनों बेहद परेशान थीं।

साजिश रचकर की हत्या

एसएचओ शर्मा ने बताया कि इसी ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मां और बेटी ने मिलकर सोनू की हत्या की साजिश रची। शनिवार शाम को उन्होंने सोनू को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर दीं। जब वह गहरी नींद में सो गया, तो दोनों ने रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को मंगलवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

महंत राजू दास से मुलाकात के बाद मुस्कान मिश्रा पर हुई कार्रवाई पर किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा

UP में सरकारी जमीन और तालाबों से 90 दिन में हटाएं अतिक्रमण, इलाहाबाद HC का सख्त आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।