1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के इस जिले में 24 घंटे में 3 महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए परिजनों ने क्या लगाए आरोप?

यूपी के इस जिले में 24 घंटे में 3 महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए परिजनों ने क्या लगाए आरोप?

 Published : Jan 12, 2026 06:29 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 06:34 pm IST

एक ही जिले में तीन महिलाओं की मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस ने एक-एक कर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जांत शुरू कर दी है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से तीन सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं। जिले में बीते 24 घंटे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में 3 महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि तीनों मामलों में महिलाओं के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। 

महिला का पंखा से लटका मिला शव

पुलिस के मुताबिक, बहराइच जिले के पयागपुर निवासी सराफल अली ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी बहन नसरीन (22) का निकाह कटरा क्षेत्र के बनगांव निवासी फैजान से हुआ था। मृतका के भाई सराफल अली के मुताबिक, रविवार रात जब उसने नसरीन को कॉल किया तो उसकी बात नहीं हो सकी और बाद में उसका शव कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया। सराफल ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। 

दहेज के लिए किया जा रहा था प्रताड़ित

प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। वहीं, परसपुर निवासी कल्लू ने बताया कि उसने करीब तीन साल पहले उमरी बेगमगंज के आदमपुर निवासी नासिर से अपनी बहन नूरी सायदा (22) का निकाह कराया था। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

कल्लू ने आरोप लगाया कि दहेज ना मिलने से ससुराल पक्ष ने लोगों ने बहन को जहर देकर मारने की कोशिश की और हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

पिता ने बेटी की 4 साल पहले कराई थी शादी

पुलिस के मुताबिक, तीसरा मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है, जहां लालपुर चंद्रभान निवासी मिथिला देवी ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी आरती (22) का विवाह करीब चार साल पहले ठाकुरपुर के हरिकेश भारती से किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 

हत्या कर फंदे से लटकाया गया शव

मिथिला देवी के मुताबिक, दहेज ना मिलने पर सोमवार को उसकी हत्या कर शव घर में फंदे पर लटका दिया गया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच जारी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।