1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: भाभी के कातिल बने दो सगे देवर, सिर पर पत्थर मारकर ली जान; पुलिस ने बताई हत्या की वजह

UP: भाभी के कातिल बने दो सगे देवर, सिर पर पत्थर मारकर ली जान; पुलिस ने बताई हत्या की वजह

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 13, 2024 04:36 pm IST,  Updated : Sep 13, 2024 04:41 pm IST

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देवरों ने भाभी की ली जान- India TV Hindi
देवरों ने भाभी की ली जान Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हत्या की वारदात सामने आई है। हत्या एक 45 वर्षीय महिला की गई है, जो रिश्ते में भाभी लगती थी। महिला की हत्या करने वाले उसके दो सगे देवर हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह पारिवारिक विवाद के बाद 45 वर्षीय महिला पर उसके देवरों ने पत्थर से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने केस किया दर्ज

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान संध्या गुप्ता के रूप में हुई है। जो राजपूत नेवरी गांव की रहने वाली है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। हत्या की वारदात में शामिल दोनों देवरों को गिरफ्तार करने के लिए जांच तेज कर दी है। 

पुलिस ने बताई ये वजह

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि 45 वर्षीय संध्या गुप्ता का अपने दो देवरों विजय गुप्ता और कृष्ण कुमार गुप्ता के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस अधिकारी वीर ने बताया, 'झगड़े के दौरान देवरों ने संध्या गुप्ता के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।' 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

संध्या गुप्ता के परिवार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वीर ने बताया कि आगे की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एजेंसी के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।