1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 50 साल के टीचर ने 5वीं क्लास की छात्रा संग की गंदी हरकत! किया गया सस्पेंड

50 साल के टीचर ने 5वीं क्लास की छात्रा संग की गंदी हरकत! किया गया सस्पेंड

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Sep 03, 2026 12:20 pm IST,  Updated : Sep 03, 2026 12:20 pm IST

बलिया में 5वीं क्लास की छात्रा के साथ गलत हरकत के मामले में टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी टीचर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

UP Ballia teacher suspend- India TV Hindi
पांचवीं कक्षा की छात्रा के उत्पीड़न के आरोप में टीचर निलंबित। Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)

यूपी में बलिया जिले के एक सरकारी कंपोजिट स्कूल में 5वीं क्लास की छात्रा के उत्पीड़न के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी 50 साल का टीचर है और उस पर छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप है। बेसिक शिक्षा विभाग के एक अफसर ने इसके बारे में बताया है। ये मामला सामने आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है।

आरोपी टीचर को तत्काल प्रभाव से किया गया सस्पेंड

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कहा कि सुखपुरा पुलिस थाना इलाके के बसंतपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय के टीचर मनोज राय को बीते बुधवार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

5वीं क्लास की छात्रा के साथ की गलत हरकत

मनीष कुमार सिंह ने आगे बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने बीते 1 सितंबर को अपनी रिपोर्ट दी, जिसमें राय पर 5वीं क्लास की एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक और गलत हरकत का आरोप प्रारंभिक जांच में सही पाया गया है।

अपने बयान में पीड़ित छात्रा ने लिया टीचर का नाम

पीड़ित छात्रा ने अपने स्टेटमेंट में आरोप लगाया कि टीचर मनोज राय ने छात्रा का उत्पीड़न किया। साथ ही, उसके संग आपत्तिजनक हरकत भी की। अन्य स्टूडेंट्स ने भी इस शिकायत को सही बताया है।

आरोपी टीचर के खिलाफ होगी डिमार्टमेंटल इन्क्वायरी

उन्होंने आगे बताया कि इस केस में आरोपी टीचर मनोज राय के खिलाफ डिपार्टमेंटल इन्क्वायरी शुरू की जाएगी। इस मामले की जांच के लिए सिकंदरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कुशीनगर में छात्रा ने टीचर को पीटा

इससे पहले, यूपी की कुशीनगर में छात्रा ने सबके सामने टीचर को पीटा था। तब भीड़ ने टीचर को थूककर चाटने को मजबूर किया था। छेड़खानी करने पर टीचर को इसकी सजा दी थी। टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

मारपीट का वीडियो हो गया था वायरल

छात्रा ने आरोपी टीचर को चप्पल से पीटा था। इस घटना के वायरल वीडियो में कोचिंग सेंटर के अंदर टीचर संग मारपीट होती नजर आई थी। वीडियो में यह भी क्लेम किया जा रहा है कि पिटाई के वक्त शिक्षक से उसे थूककर चटवाया भी गया।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- मेरठ में स्कूल की बड़ी लापरवाही, छुट्टी के बाद कक्षा में बंद रह गई 5वीं की छात्रा, प्रिंसिपल और टीचर दोनों निलंबित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।