1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के इस शहर में किन्नरों के साथ बर्बरता की हद... बाल काटे, चप्पल चाटने को किया मजबूर

यूपी के इस शहर में किन्नरों के साथ बर्बरता की हद... बाल काटे, चप्पल चाटने को किया मजबूर

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 14, 2024 08:47 am IST,  Updated : Mar 14, 2024 08:47 am IST

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुआ जिसमें एक किन्नर को चप्पल चटाने के लिए बाध्य किया जा रहा है और दो किन्नरों के बाल काटे जा रहे हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

यूपी के बलिया जिले में किन्नरों से बदसलूकी का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने तीन किन्नरों के साथ मारपीट की, उसमें एक को चप्पल चाटने के लिए बाध्य भी किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि बीबीपुर गांव की पूजा किन्नर की तहरीर पर पांच अन्य किन्नरों के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

गाड़ी से आए और मारपीट करने लगे

शिकायत में कहा गया कि 10 मार्च को बहोरवा गांव में वह अपने साथियों के साथ नृत्य-गाने का कार्यक्रम कर रही थी। इस बीच, वाहन से आए लोगों ने उनकी साथी नैना और पायल से मारपीट शुरू कर दी और जबरन वाहन में बैठाकर ले गए।

चप्पल चाटने के लिए किया बाध्य 

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुआ जिसमें एक किन्नर को चप्पल चटाने के लिए बाध्य किया जा रहा है और दो किन्नरों के बाल काटे जा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि यह मामला किन्नरों के दो समूह में क्षेत्राधिकार के विवाद को लेकर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।