1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा में पान मसाला-गुटका पर लगा बैन, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

यूपी विधानसभा में पान मसाला-गुटका पर लगा बैन, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Avinash Rai
 Published : Mar 05, 2025 12:51 pm IST,  Updated : Mar 05, 2025 02:42 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में गुटका और पान मसाला को बैन कर दिया गया है। दरअसल बीते दिनों विधानसभा में किसी ने गुटका खाकर थूक दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया था।

Ban on Pan Masala Gutka in the Legislative Assembly in UP know why this decision was taken- India TV Hindi
यूपी में विधान सभा में पान मसाला-गुटका पर लगा बैन Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र जारी है। इस बीच यूपी विधानसभा में मंगलवार को एक अजीब घटना देखने को मिली थी। दरअसल विधानसभा के मुख्य दरवाजे पर किसी विधायक ने पान मसाला खाकर थूक दिया था। इसका वीडियो भी सामने आया जिसपर यूपी विधानसभा के अध्यक्ष ने कहा कि जिसने भी किया गलत किया है। उनका वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कार्पेट पर थूके गए पान मसाले की सफाई करते दिख रहे हैं। विधानसभा में उन्होंने इसकी चर्चा भी की थी। इस बीच आज एक फैसला लेते हुए यूपी विधानसभा परिसर में पान मसाला, गुटका पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही गुटखा खाते हुए पकड़े जाने पर 1 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा।

वंदे मातरम पर खड़े नहीं होने वालों पर क्या बोले सतीश महाना

वहीं यूपी विधानसभा में वंदे मातरम के समय खड़े न होने को लेकर स्पीकर सतीश महाना में विधानसभा में अपनी बात कही। उन्होंने विधायकों को संविधान के नाम पर दिलाई गई शपथ को याद दिलाया। उन्होंने वंदे मातरम का आदर न करना भारत के संविधान का सम्मान न करने की बात कही, साथ ही उन्होंने सदस्यों से अनुरोध किया कि भविष्य में ऐसा न हो। स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि दोनों लॉबी के विजुअल्स उनके पास है।

विधानसभा अध्यक्ष ने की अपील

बता दें कि मंगलवार को यूपी विधानसभा में किसी सदस्य ने पान मसाला खाकर थूक दिया था। इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी सदस्य ने विधानसभा के अंदर पान मसाला खाकर गंदगी फैलाई है। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि मैं किसी सदस्य का व्यक्तिगत तौर पर नाम नहीं लूंगा, लेकिन मैंने सीसीटीवी में उन्हें देखा है। वह खुद यहां आकर मुझसे मिल लें। इसके साथ ही उन्होंने अन्य सदस्यों से भी अपील की है कि वह इस बात को समझें कि सदन सभी का है।

विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

बता दें कि सदन में विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "सुबह मुझे सूचना मिली कि हमारे विधानसभा के इस हॉल में किसी माननीय ने पान मसाला खाकर वहीं पर अपनी सेवाएं दे दी थीं। मैं आया था तो मैंने उसे साफ भी करवाया है और मैंने वीडियो में उस सदस्य को देख भी लिया है। मैं किसी व्यक्तिगत को अपमानित नहीं करना चाहता, इसलिए उनका नाम नहीं ले रहा हूं। मेरा सभी सदस्यों से ये निवेदन है कि किसी भी अपने साथी और ऐसा करते हुए देखें तो वो लोग भी रोक दें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।