1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लव मैरिज के 1 महीने बाद ही फांसी पर लटक गया फैजान, सिर से खून निकलने की बात ने उलझाई गुत्थी

लव मैरिज के 1 महीने बाद ही फांसी पर लटक गया फैजान, सिर से खून निकलने की बात ने उलझाई गुत्थी

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Aug 23, 2026 08:24 pm IST,  Updated : Aug 23, 2026 08:24 pm IST

बरेली से चौंकाने वाली खबर आई, जब लव मैरिज के 1 महीने बाद ही फैजान ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Faizan Death Case- India TV Hindi
बरेली में प्रेम विवाह के एक महीने बाद युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)

यूपी में बरेली जिले के सीबीगंज थाना इलाके में लव मैरिज के करीब 1 महीने के बाद एक युवक का शव आज (रविवार को) संदिग्ध हालातों में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक, मृत युवक की पहचान सीबीगंज थाना इलाके के नवदिया गांव के रहने वाले 28 साल के फैजान के तौर पर हुई है, जो एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता था।

लव मैरिज के बाद परिवार से अलग रह रहे थे फैजान-जास्मीन

पुलिस के अनुसार, फैजान ने करीब 1 महीने पहले 22 साल की जास्मीन से लव मैरिज की था और शादी के बाद ये दोनों फैमिली से अलग किराए के घर में रह रहे थे। जास्मीन ने बताया कि शनिवार की रात फैजान डिनर के बाद सो गया और रविवार की सुबह जब उसकी आंख खुली तो देखा कि फैजान की बॉडी दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी।

प्रेम विवाह की वजह से नाराज थे फैजान की परिजन

जास्मीन के मुताबिक, उसने तुरंत मायके और ससुराल वालों को फैजान की मौत की खबर दी, जिसके बाद बरेली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। वहीं, पुलिस ने जास्मीन के हवाले से कहा कि लव मैरिज से फैजान की फैमिली के कुछ सदस्य नाराज थे और परिवार से दूरी की वजह से फैजान टेंशन में रहता था।

फैजान के परिजनों ने बताई सिर से खून निकलने वाली बात

वहीं, मृतक फैजान के परिजनों ने शव के सिर से खून निकलने की बात को बरेली पुलिस को बताया है। इस वजह से उन्होंने घटना की परिस्थितियों को लेकर संदेह जताया है। परिवार वालों ने जांच की मांग की है।

पुलिस ने मौके से जुटाए सबूत

इस मामले पर सीओ नितिन कुमार ने कहा कि पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं और परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। सीओ ने आगे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस कह रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौके की परिस्थितियों और परिवार वालों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले हाल ही में इटावा में शादी के 19 दिन बाद नवदंपति का घर उजड़ गया। पति ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- नोएडा सेक्टर-18 की मल्टी लेवल कार पार्किंग से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या की, मचा हड़कंप

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या

TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।