1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. युवती को ढूंढने अलखनाथ मंदिर पहुंचा मुस्लिम युवक, भीड़ ने जमकर की पिटाई; देखें VIDEO

युवती को ढूंढने अलखनाथ मंदिर पहुंचा मुस्लिम युवक, भीड़ ने जमकर की पिटाई; देखें VIDEO

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 17, 2023 09:35 am IST,  Updated : Sep 17, 2023 09:47 am IST

बरेली के प्रसिद्ध अलखनाथ मंदिर परिसर के बाहर मुस्लिम युवक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। लोगों को शक हुआ कि हिंदू युवती को लेकर मुस्लिम युवक मंदिर पहुंचा है। इसके बाद भीड़ ने युवक को जमकर पीटा।

युवक के साथ भीड़ ने की मारपीट- India TV Hindi
युवक के साथ भीड़ ने की मारपीट

उत्तर प्रदेश के बरेली के प्रसिद्ध अलखनाथ मंदिर में हिंदू युवती को ढूंढने पहुंचे मुस्लिम युवक की पिटाई कर दी गई। मंदिर परिसर के बाहर मौजूद लोगों को शक हुआ कि हिंदू युवती को लेकर मुस्लिम युवक पहुंचा है। इसके बाद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग मुस्लिम युवक की लात-घूंसों और डंडे से पिटाई कर रहे हैं। युवक से बार-बार आधार कार्ड दिखाने की बात कही जा रही है।

घर से नाराज होकर गई थी युवती

किला थाने के इंचार्ज ने बातया कि युवती अपने घर से रूठ कर चली गई थी। बताया जा रहा है कि ईशान नाम का युवक युवती के परिवार का परिचित है। परिवार के लोगों ने ही ईशान को युवती को ढूंढने में मदद को बोला था, तभी मंदिर में ढूंढते वक्त कुछ युवकों ने वहां पर ईशान की पिटाई कर दी। ईशान की तहरीर पर चार अज्ञात लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पीड़ित युवक का मेडिकल कराने के बाद इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है। वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए किला थाना के इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर उन आरोपियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने युवक के साथ मारपीट की है। उन्होंने बताया कि कुछ की पहचान हो गई है, जिनके खिलाफ रविवार को कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- विकास साहनी की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।