1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सनकी व्यक्ति को कुत्ते ने काटा तो 12 से ज्यादा कुत्तों को लाठी से पीटकर मार डाला, सामने आया दर्दनाक Video

सनकी व्यक्ति को कुत्ते ने काटा तो 12 से ज्यादा कुत्तों को लाठी से पीटकर मार डाला, सामने आया दर्दनाक Video

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 11, 2026 11:20 pm IST,  Updated : Jan 11, 2026 11:20 pm IST

आरोपी को एक कुत्ते ने काट लिया था। इसका बदला लेने के लिए उसने एक दर्जन कुत्तों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने छोटे पिल्लों के साथ उनकी मां को भी नहीं छोड़ा।

Dog Death- India TV Hindi
कुत्तों की मौत Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पशु क्रूरता की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। एक सनकी व्यक्ति ने 12 से ज्यादा कुत्तों के बच्चों को लाठी डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। सनकी व्यक्ति कलीमुल्लाह को कुत्ते ने काट लिया था, जिसका गुस्सा उतारते हुए आरोपी ने एक दर्जन कुत्ते के बच्चों और उनकी मां को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि छोटे पिल्लों की मां ने ही आरोपी को काटा था। इसके बाद सनकी व्यक्ति ने उसे काटने वाली मां समेत 12 पिल्लों की हत्या कर दी।

क्या है मामला?

रुधौली थाना क्षेत्र के मुंगरहा चौराहे पर कलीमुल्लाह को कुत्ते ने काट लिया था। उस के बाद कलीमुल्लाह ने खौफनाक वारदात को अंजाम देते हुए मुंगरहा चौराहे पर एक दर्जन से अधिक बेजुबान कुत्तों के बच्चों को लाठी से पीट-पीटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मैनी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसने खून से सनी इस हैवानियत को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृत कुत्तों के शवों को गड्ढा खोद कर दफन कराया गया। पशु क्रूरता की ऐसी घटना से लोगों का दिल दहल गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

सीओ कुलदीप ने बताया कि कलीमुल्लाह नाम के व्यक्ति कहीं जा रहा था उस को कुत्ते ने काट लिया, जिसके बाद उस ने कुत्ते और उस के 12 बच्चों को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बीएनएस 170, 126,35 के तहत कार्रवाई की है। अभियुक्त को न्यायालय के सामने पेश किया गया है। डॉग लवर्स और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट्स में इस घटना के चलते भारी गुस्सा फैला है। सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 

(बस्ती से कमलेश सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

अब सुबह 10 बजे से खुलेंगे नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी प्राइवेट स्कूल, जारी हुआ आदेश

UP: पगडंडी के रास्ते भारत में घुसपैठ कर रही थी चाइनीज महिला, साथ में था एक युवक भी, दोनों गिरफ्तार

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।