1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के बिजनौर में रिश्ते हुए शर्मसार, पिता ने नाबालिग बेटी से किया रेप, हुई प्रेग्नेंट

यूपी के बिजनौर में रिश्ते हुए शर्मसार, पिता ने नाबालिग बेटी से किया रेप, हुई प्रेग्नेंट

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 15, 2026 07:40 am IST,  Updated : Jul 15, 2026 09:51 am IST

यूपी के बिजनौर में एक पिता ने अपनी ही बेटी को नहीं बख्शा और उसका रेप किया। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई।

rape- India TV Hindi
पिता ने बेटी का किया रेप Image Source : MAGNIFIC/REPRESENTATIVE PIC

बिजनौर: यूपी के बिजनौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ रेप किया है। इस घटना की जानकारी तब सामने आई, जब बेटी प्रेग्नेंट हो गई। 

क्या है पूरा मामला?

मामला बिजनौर जिले के मंडावली थाना क्षेत्र का है। यहां एक पिता ने अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी से रेप किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले के बारे में लोगों को तब पता लगा जब पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई। इस घटना से पूरे परिवार में आक्रोश का माहौल है।

पुलिस का सामने आया बयान

इस घटना पर मंडावली थाना प्रभारी राकेश कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया, "पीड़िता को सुरक्षा और सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर लाया गया। " 

इस मामले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आकांक्षा गौतम ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा, "आरोपी पिता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण भी करा लिया गया है। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

पीलीभीत में भी हाल ही में हुई थी ऐसी घटना

अप्रैल 2026 में यूपी के पीलीभीत से भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। यहां एक सौतेले पिता ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ कई बार रेप किया था। इस घटना में भी बेटी प्रेग्नेंट हो गई थी। मां ने इस मामले में सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। महिला ने बताया था कि उसकी बेटी के साथ उसका पति लंबे समय से संबंध बना रहा था। बेटी को जब पेट में दर्द हुआ तो उसकी जांच करवाई गई, जिसमें वह प्रेग्नेंट निकली।

गौरतलब है कि रेप एक गंभीर और घिनौना अपराध है। इसकी रोकथाम के लिए कानून को सख्त भी किया गया और लोगों में जागरुकता भी फैलाई गई लेकिन रेप के मामले लगातार सामने आते ही रहते हैं। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नई स्ट्रेटजी तैयार करनी होगी और सरकार को दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए कदम उठाने होंगे। जब लड़कियां अपने ही घर में सुरक्षित नहीं होंगी तो बाहर कहां हो सकती हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- 

12 साल के लड़के ने जीजा के साथ पी शराब, फिर पॉर्न फिल्म देखकर 9 महीने की भांजी से किया रेप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।