Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद यूपी में BJP का बड़ा कदम, कार्यकर्ताओं की होगी बल्ले-बल्ले

लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद यूपी में BJP का बड़ा कदम, कार्यकर्ताओं की होगी बल्ले-बल्ले

Reported By : Vishal Pratap Singh Edited By : Avinash Rai Published : Jul 24, 2024 11:30 am IST, Updated : Jul 24, 2024 11:53 am IST

लोकसभा चुनाव में यूपी से मिली निराशा के बाद भाजपा अब अपने कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने की तैयारी में जुट चुकी है। इस बीच खाली पड़े पदों पर अब पार्टी अब कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने जा रही है।

BJP workers are going to get due respect in UP appointments will be made on vacant posts in commissi- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

लोकसभा चनाव 2024 में भाजपा ने जिस तरह की जीत की उम्मीद की थी, भाजपा को उस तरह की जीत नहीं मिली। लोकसभा चुनाव 2014 हो या 2019 दोनों के ही नतीजे भाजपा के लिए काफी बेहतर थे। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के सामने आने के बाद अब केंद्र में गठबंधन की सरकार बनी है। भाजपा को लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर प्रदेश में झेलना पड़ा था। उत्तर प्रदेश में सीटों की संख्या में आई कमी के बाद पार्टी ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि संगठन के कार्यकर्ताओं और पार्टी के बीच दूरी और नाराजगी की बात सामने आई थी।

यूपी जीतने की कवायद में जुटी भाजपा

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर उत्तर प्रदेश को जीतने की कवायद में जुट चुकी है। दरअसल भाजपा यूपी में अपने संगठन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके लिए पार्टी ने राज्य के विभिन्न निगमों और आयोगों में रिक्त पदों पर कार्यकर्ताओं को समायोजित करने की योजना बनाई है। इसके लिए यूपी में लिस्ट भी फाइल हो चुकी है। डिप्टी सीएम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन की मौजूदगी में इन नामों को फाइनल किया गया है। पहले चरण में 50 से ज्यादा पदों पर समायोजन किया जाएगा। यह सूची जल्द ही कोर कमेटी की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने रखी जाएगी।

खाली पदों पर होने जा रहीं नियुक्तियां

इसके बाद केंद्रीय आलाकमान से मंजूरी के बाद सूची सरकार को भेजकर वहां विभागों में नियुक्तियां कर दी जाएंगी। सूत्रों का कहना है कि ये नियुक्तियां आगामी विधानसभा उपचुनाव की घोषणा से पहले की तैयारी है। दरअसल यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव होनेवाले हैं। कई निगमों और आयोगों में कई साल से पद खाली पड़े हैं। यूपी सरकार के कई आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य समेत कई पद खाली है। कुछ आयोग तो ऐसे हैं, जिनमें पदाधिकारियों का कार्याकल पूरा हुए सालों बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक वहां तो अध्यक्ष की नियुक्ति की गई और न ही सदस्यों की। राज्य महिला आयोग, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, राज्य खाद्य आयोग प्रमुख, यूपी गोसेवा आयोग समेत कई आयोगों में 100 से ज्यादा पद खाली है। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement