1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद: काला नकाब, हाथों में तमंचे, रात के दो बजे पति को धमकाने पहुंची दबंग पत्नी, देखें वीडियो

मुरादाबाद: काला नकाब, हाथों में तमंचे, रात के दो बजे पति को धमकाने पहुंची दबंग पत्नी, देखें वीडियो

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 15, 2025 11:30 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 11:30 pm IST

यूपी के मुरादाबाद में चेहरे पर काला नकाब पहने और दोनों हाथों में तमंचे लिए एक दबंग पत्नी रात के दो बजे पति को धमकाने पहुंची। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला?

दबंग पत्नी ने पति को धमकाया- India TV Hindi
दबंग पत्नी ने पति को धमकाया Image Source : MORADABAD REPORTER

मुरादाबाद: अपने दो साथियों के साथ फायरिंग करती व दरवाजे को तोड़ने का प्रयास करती पत्नी साबिया रात के दो बजे पति को धमकाने पहुंची थी। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी में हुई कैद। पत्नी व साथ आए दो लड़कों ने तमंचे से फायरिंग की जिससे पूरे इलाके में रात के सन्नाटे में खौफ पसर गया। कई साल से अपने मायके में रह रही पत्नी साबिया समझौते के नाम पर ससुरालियों से मोटी रकम लेना चाहती है। पति फरमान ने पत्नी साबिया उसके भाई अयान और दोस्त फरहान सहित चार के खिलाफ थाना कटघर में मुकदमा दर्ज कराया है। फरमान के घर की दीवारों पर गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं।

रात के दो बजे पति को धमकाने आई दबंग पत्नी

मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के मोहल्ला करूला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रात के दो बजे लोगों को गोलियों की आवाजें सुनाई दीं। गली में रहने वाले फरमान के घर के बाहर उसकी पत्नी व दो साथियों द्वारा गलियां बकते हुए तमंचों से फायरिंग की गई और दरवाजा तोड़ने का प्रयास भी किया गया। पहचान छिपाने के लिए पत्नी सबिया ने काले कपड़े और मुंह पर काला नकाब पहन रखा था। सबिया व दोनों लड़कों ने फायरिंग की। 

देखें वीडियो


पति फरमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में बिजनौर की सबिया खान से हुई थी। शादी के बाद से ही सबिया का ससुराल में व्यवहार ठीक नहीं रहा और वह मायके चली गई। पीड़ित का आरोप है कि सबिया समझौते के नाम पर उससे कई बार मोटी रकम ले चुकी है। फरमान का कहना है कि सबिया लगातार उसे व उसके परिवार को ब्लैकमेल करती रहती है और रुपये मांगती रहती है।

पति ने बताई वजह

फरमान ने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब दो बजे सबिया खान अपने भाई अयान और दो अन्य साथियों के साथ फरमान के घर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला नकाब पहनकर दरवाजे पर पहुंचती है, गालियां देती है और उसके साथी दरवाजा पीटते हैं और फायरिंग करते हैं। गोलियों के निशान घर की दीवारों पर अब भी मौजूद हैं। पीड़ित का आरोप है कि साबिया और उसके साथ आए लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। 

नगर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर वायरल वीडियो को भी सबूत के तौर पर लिया है और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जेल भेजा जाएगा।

(मुरादाबाद से राजीव शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:
मेरठ में चलती कार की बोनेट पर लटक रही थी महिला, लोगों ने रुकवाई, लेकिन फिर जो हुआ...देखें वीडियो
सौरभ हत्याकांड: जेल में बंद मुस्कान और साहिल के बीच मनमुटाव, बोलचाल बंद; सामने आई ये वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।