1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में पेंशन के पैसों को लेकर हुआ खूनी खेल, मां ने बेटे और पोते पर फेंका तेजाब, फिर लगा ली फांसी

मेरठ में पेंशन के पैसों को लेकर हुआ खूनी खेल, मां ने बेटे और पोते पर फेंका तेजाब, फिर लगा ली फांसी

 Reported By: Hima Agarwal,  Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Sep 21, 2026 12:57 pm IST,  Updated : Sep 21, 2026 12:57 pm IST

मेरठ के फलावदा में पेंशन और संपत्ति के विवाद में 65 वर्षीय सुमित्रा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उनके बेटे और पोते तेजाब से झुलस गए। इस दुखद घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

paramjeet- India TV Hindi
पीड़ित परमजीत Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के फलावदा थाना क्षेत्र स्थित दादूपुर गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां घरेलू कलेश और पैसों की तंगी के कारण एक परिवार में ऐसा भयंकर विवाद हुआ जिसने दो पीढ़ियों को गहरी मुसीबत में डाल दिया। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुमित्रा देवी का अपने ही परिवार के साथ पैसों के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते यह बहस इतनी उग्र हो गई कि महिला ने गुस्से और तनाव में आकर भयानक कदम उठा लिया।

क्या है पूरा मामला?

ग्रामीणों और पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस पूरे विवाद की मुख्य वजह बेरोजगारी और आर्थिक तंगी थी। सुमित्रा देवी को सरकार की ओर से हर महीने नियमित रूप से पेंशन मिलती थी। उनका बेटा परमजीत बेरोजगार था और उसके पास कमाई का कोई जरिया या स्थाई काम नहीं था। परमजीत और उसके अपने परिवार का रोजमर्रा का खर्च सुमित्रा देवी की इसी पेंशन पर काफी हद तक निर्भर था। पेंशन के इन पैसों के इस्तेमाल और हक को लेकर घर में आए दिन तनाव बना रहता था। घटना वाले दिन भी मां और बेटे के बीच पेंशन के रुपयों को लेकर तीखी बहस शुरू हुई।

तेजाब से किया हमला और फिर की आत्महत्या

विवाद जब बहुत ज्यादा बढ़ गया, तो सुमित्रा देवी ने आपा खो दिया। आरोप है कि उन्होंने गुस्से में आकर अपने ही बेटे परमजीत और अपने पोते पर अचानक तेजाब फेंक दिया। इस खतरनाक हमले में पिता और पुत्र दोनों ही तेजाब से बुरी तरह झुलस गए और दर्द से चीखने-चिल्लाने लगे। अपने परिजनों पर हमला करने के तुरंत बाद सुमित्रा देवी घर से निकलकर गांव की तरफ चली गईं और वहां एक पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी और दहशत फैल गई।

पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने जब यह सब देखा तो तुरंत डायल 112 पर फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फलावदा थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाए। तेजाब से झुलसे बेटे और पोते को तुरंत नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

अस्पताल में भर्ती परमवीर ने लगाए गंभीर आरोप

अस्पताल में एसिड की अटैक पीड़ित परमवीर ने बताया कि उसकी पत्नी और मां के बीच पहले लंबे समय से विवाद चल रहा था। लगभग चार साल पहले उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। परमवीर का आरोप है कि उसकी मां का हाथ इसमें भी था। जिसकी शिकायत उसने पुलिस और मुख्यमंत्री से की थी। परमवीर ने यह भी आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई की पत्नी के गांव के एक युवक से कथित संबंध हैं। इसी को लेकर परिवार में जमीन और पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। परमवीर का आरोप है कि इसी विवाद के चलते उसे और उसके बेटे को निशाना बनाया गया। साथ ही उसने अपनी मां की मौत को लेकर भी सवाल उठाते हुए संदेह व्यक्त किया है कि उसकी हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! 10 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली तैनाती

CM योगी ने 912 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- "पहले नौकरियों में भ्रष्टाचार और भैया-भतीजावाद था"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।