1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में निकाय चुनाव से पहले BSP में रार, पैसे लेकर टिकट बांटने के लगे आरोप

गाजियाबाद में निकाय चुनाव से पहले BSP में रार, पैसे लेकर टिकट बांटने के लगे आरोप

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 12, 2023 12:04 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 12:04 pm IST

टिकट बांटने से नाराज कुछ लोगों ने पार्टी कार्यालय समेत कई स्थानों पर होर्डिंग्स लगा दिए हैं। इन होर्डिंग्स में साफ तौर पर दो सीनियर नेताओं पर पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोप लगे हैं।

बीएसपी प्रमुख मायावती- India TV Hindi
बीएसपी प्रमुख मायावती Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही टिकट पाने को लेकर जद्दोजहद जारी है। इस बीच, गाजियाबाद में टिकट बांटने को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) में रार छिड़ गई है। टिकट बांटने से नाराज कुछ लोगों ने पार्टी कार्यालय समेत कई स्थानों पर होर्डिंग्स लगा दिए हैं। इन होर्डिंग्स में साफ तौर पर दो सीनियर नेताओं पर पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोप लगे हैं। 

पार्टी पदाधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं

फिलहाल पार्टी पदाधिकारी इस मसले पर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। होर्डिंग्स में लिखा है,"बहुजन समाज पार्टी के पुराने कैडराइज कार्यकर्ता व नए कार्यकर्ता माननीय बहनजी से गुजारिश करते हैं कि गाजियाबाद जिले के अंदर पार्टी को खत्म करने के चक्कर में लगे हैं। जिनका नाम मेरठ मंडल पूर्व एमएलसी कॉर्डिनेटर प्रदीप जाटव और जिला गाजियाबाद के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र जाटव है। जो भी इनसे संगठन के बारे में कुछ बोलता है, तो उसे मारने की धमकी देते हैं। मीटिंग में मारने के लिए बाउंसर रखते हैं। गाजियाबाद जिले में सभी वार्ड से एक टिकट के नाम पर 3 से 4 लोगों से पैसे लिए गए हैं।"

बसपा कार्यालय सहित कई स्थानों पर होर्डिंग्स

ये होर्डिंग्स गाजियाबाद में बसपा कार्यालय, आरडीसी राजनगर सहित कई स्थानों पर लगाए गए हैं। इनमें इसे लिखने वाले का नाम नहीं लिखा है और न ही ये पता चला है कि इन्हें लगाया किसने है। सूत्रों की मानें तो नगर निगम के वार्डों में जो जिताऊ सीटें हैं, उन पर भी कई-कई लोगों से पार्टी फंड के नाम पर पैसा लिया गया है। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बात को सिरे से नकार रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 

अतीक अहमद के खिलाफ ED की कार्रवाई, उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी

अब रहें ज्यादा सावधान! भारत में फिर डराने लगा है कोरोना, एक दिन में मिले 7,830 नए मरीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।