1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अचानक नोएडा के अस्पताल पहुंचीं बसपा सुप्रीमो मायावती, भाई आनंद और भतीजे आकाश रहे साथ

अचानक नोएडा के अस्पताल पहुंचीं बसपा सुप्रीमो मायावती, भाई आनंद और भतीजे आकाश रहे साथ

 Published : Jul 14, 2023 04:21 pm IST,  Updated : Jul 14, 2023 04:21 pm IST

बसपा सुप्रीमो के नोएडा आगमन को लेकर पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी थी और डीएनडी से लेकर सेक्टर-19 हॉस्पिटल तक सभी जगह पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

mayawati- India TV Hindi
मायावती Image Source : FILE PHOTO

नोएडा: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती 13 जुलाई को नोएडा पहुंची थी जहां वह अपनी बीमार भाभी का हाल-चाल जानने पहुंची। बसपा सुप्रीमो की भाभी विचित्र लता का इलाज नोएडा के इंडोगल्फ हॉस्पिटल में चल रहा है। नोएडा के सेक्टर-19 स्थित इंडो गल्फ अस्पताल में वो अपनी भाभी को देखने के लिए पहुंचीं। बसपा सुप्रीमो करीब डेढ़ घंटे तक अस्पताल में रहीं। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से बातचीत भी की। उनके साथ उनके भाई आनंद और भतीजा आकाश भी मौजूद रहे।

बसपा सुप्रीमो के नोएडा आगमन को लेकर पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी थी और डीएनडी से लेकर सेक्टर-19 हॉस्पिटल तक सभी जगह पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अस्पताल के बाहर भी सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, बसपा सुप्रीमो गुरुवार दोपहर करीब सवा 3 बजे अस्पताल पहुंची और साढ़े चार बजे तक अस्पताल में रहीं। मायावती के नोएडा पहुंचने पर उनकी सुरक्षा को लेकर डीसीपी स्तर के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें-

हॉस्पिटल के न्यूरोलाजिस्ट डॉ. नवदीप ने बताया कि न्यूरो संबंधी शिकायत पर विचित्र लता को बुधवार सुबह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां इंटरनल मेडिसिन और न्यूरो फिजीशियन की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर इंटरनल मेडिसिन वार्ड में विचित्र लता को भर्ती किया गया है। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ है।

(इनपुट- IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।