1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: 'पति के साथ भारत में रहने की दी जाए अनुमति', पाकिस्तानी महिला ने मोदी सरकार से लगाई गुहार

UP: 'पति के साथ भारत में रहने की दी जाए अनुमति', पाकिस्तानी महिला ने मोदी सरकार से लगाई गुहार

 Published : Apr 29, 2025 02:40 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 02:48 pm IST

पाकिस्तानी महिला ने पहलगाम आतंकी हमले पर अफसोस जताया है। साथ ही उसने केंद्र सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि वह भारत में अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। वह वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है।

पाकिस्तानी महिला ने मोदी सरकार से की अपील- India TV Hindi
पाकिस्तानी महिला ने मोदी सरकार से की अपील Image Source : SOCIAL MEDIA

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर जाने का आदेश दे दिया है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रहने वाली पाकिस्तान की एक महिला ने भारत सरकार से गुहार लगाई है। 

तीन साल पहले खुर्जा के आमिर से हुई थी शादी

पाकिस्तानी महिला ने कहा कि उसे उसके भारतीय पति के साथ इसी देश में रहने की अनुमति दी जाए। मंगलवार को खुर्जा में मीडिया से बात करते हुए इस्लामाबाद की रहने वाली मरियम ने कहा कि उसकी शादी तीन साल पहले खुर्जा के आमिर से हुई थी। दो महीने पहले उसे वीजा मिला था और यहां आने के फौरन बाद उसने लॉन्ग टर्म वीजा (दीर्घ कालिक वीजा) के लिए आवेदन कर दिया था। 

जहां पति, उसका वही देश- पाकिस्तानी महिला

उसने कहा कि वह शादी करके अपना मुल्क छोड़कर यहां आई है। अब यही उसका मुल्क है। मरियम ने कहा कि जहां उसका पति रहता है, वही उसका देश है और वह यहां से वापस नहीं जाना चाहती। उसकी सरकार से अपील है कि उसे भारत में रहने दिया जाए। 

आतंकी हमले पर जताया अफसोस

पाकिस्तानी महिला मरियम ने कहा कि पहलगाम में हुए हमले का उसे बेहद अफसोस है और घटना को अंजाम देने वालों को इसकी सजा मिलनी चाहिए लेकिन उसे वापस न भेजा जाए। 

जिले की चार महिलाओं को भेजा गया पाकिस्तान

बता दें कि केंद्र सरकार के आदेश के बाद अल्पावधि वीजा पर बुलंदशहर में रह रही चार पाकिस्तानी महिलाओं को पहले ही वापस भेजा जा चुका है। मरियम जिले में बची एकमात्र पाकिस्तानी नागरिक है। 

पुलिस ने कहा- की जाएगी की आगे की कार्रवाई

इस मामले में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉक्टर तेजवीर सिंह ने कहा कि मरियम के आवेदन पर दिशा-निर्देश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।