1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, 1 घायल, गुस्साए लोगों ने कार को किया चकनाचूर-VIDEO

UP: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, 1 घायल, गुस्साए लोगों ने कार को किया चकनाचूर-VIDEO

 Published : May 28, 2026 05:33 pm IST,  Updated : May 28, 2026 06:57 pm IST

गुस्साए लोगों ने कार को घेर लिया। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से कार को पूरी तरह से तोड़ दिया। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है।

स्कॉर्पियो ने कई को कुचला- India TV Hindi
स्कॉर्पियो ने कई को कुचला Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने 1 बाइक सवार सहित 3 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 2 की मौत हो गई। एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। ये मामला थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के कुड़वाल बनारस गांव का है।

टक्कर के बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में 1 बाइक सवार व 1 पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 1 युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्कॉर्पियो चालक भी हादसे में घायल हो गया है। उसको भी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

गुस्साए लोगों ने कार को तोड़ दिया

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की टीम ने जाम खुलवाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

दूसरे हादसे में 3 की हुई मौत

वहीं, दूसरी ओर बुलंदशहर के गुलावठी के छपरावत पर मथुरा जा रहे चार दोस्तों की गाड़ी पेड़ से टकराकर पलट गई, इस हादसे में 3 की मौत हुई है। एक अन्य घायल है। जानकारी के अनुसार, दीपक, शिवम, आर्यन निवासी कानपुर और विशाल बीती रात अपने गांव से मथुरा और खाटू श्याम जाने के लिए निकले। जब वह गुलावठी होते हुए छपरावत पहुंचे तब यह हादसा हुआ।

पेड़ से टकराई कार

अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से टकराई। इसके बाद गाड़ी डिवाइडर के दूसरी तरफ गई और पेड़ से जा टकराई और पलट गई। इस हादसे में दीपक, शिवम और आर्यन की मौत हो गई। शिवम और आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अवस्था में दीपक को मेरठ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस हादसे में पंकज मामूली रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

वरुण शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

Siddaramaiah New Update: 'हाईकमान ने कहा- राज्यसभा जाओ, मैंने विनम्रता से टाल दिया', CM पद से इस्तीफा देने के बाद बोले सिद्धारमैया

 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।